CM Yogi

सीएम योगी कल सफाई मित्रों का करेंगे सम्मान, युवाओं को देंगे स्मार्टफोन

341 0

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार (28 जनवरी) को दो अलग अलग कार्यक्रमों में सफाई मित्रों का सम्मान एवं अध्ययनरत युवाओं में स्मार्टफोन-टैबलेट का वितरण करेंगे। दोनों कार्यक्रमों में संबोधन के जरिये मुख्यमंत्री का मार्गदर्शन भी प्राप्त होगा। सफाई मित्रों के सम्मान समारोह के मंच से सीएम नगर निगम की 116.08 करोड़ रुपये की लागत वाली विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण भी करेंगे।

सफाई मित्रों का सम्मान समारोह रविवार पूर्वाह्न अभयनंदन इंटर कॉलेज में होगा। नगर निगम की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में सफाई मित्रों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों यूनिफॉर्म, लंच बॉक्स और विभिन्न लाभार्थीपरक योजनाओं के आच्छादन से लाभान्वित कराया जाएगा।

अब पराली और गोबर बनेगा किसानों की अतिरिक्त आय का जरिया : योगी

इसी कार्यक्रम में सीएम योगी 110 निर्माण कार्यों का शिलान्यास तथा 66 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। सभी परियोजनाओं की लागत 116.08 करोड़ रुपये है। इसके अलावा मुख्यमंत्री डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन वाहनों व जेसीबी को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

दोपहर बाद दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय में स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के तहत आयोजित कार्यक्रम में सीएम योगी विद्यार्थियों को स्मार्टफोन-टैबलेट वितरित करेंगे।

Related Post

Yogi government will give platform to school children in Maha Kumbh

स्कूली बच्चों को भी दिया जा रहा प्रशिक्षण, महाकुम्भ में मंच देगी योगी सरकार

Posted by - January 16, 2025 0
लखनऊ/महाकुम्भ नगर: योगी सरकार न सिर्फ बॉलीवुड, राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कलाकारों, बल्कि स्कूली बच्चों को भी महाकुम्भ (Maha Kumbh) में अंतरराष्ट्रीय मंच…
सोनिया-राहुल और प्रियंका

सोनिया-राहुल और प्रियंका रायबरेली –अमेठी दौरा आज, दो दिनों तक सियासत गर्म

Posted by - April 22, 2019 0
रायबरेली। सोनिया गांधी आज यानी सोमवार को अपने संसदीय क्षेत्र रायबरेली आएंगी। उनके साथ बेटी और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी…

RSS नेता इंद्रेश सिद्धू, नसीरुद्दीन और आमिर खान को कहा ‘देशद्रोही’

Posted by - January 29, 2019 0
अलीगढ़। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) नेता इंद्रेश कुमार ने कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू, एक्टर आमिर खान और नसीरुद्दीन शाह…
CM Yogi

इस आपदा का मुकाबला सभी को मिलकर करना होगा: सीएम योगी

Posted by - October 12, 2022 0
बलरामपुर/अयोध्या/गोंडा/श्रावस्ती/बहराइच/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को बाढ़ प्रभावित जनपदों (अयोध्या, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती और बहराइच) का दौरा…