Nath Nagari

अयोध्या की तरह भव्य, नव्य और दिव्य बनेगी नाथ नगरी, सुशोभित होंगे चार नाथ द्वार

393 0

बरेली। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर अब अयोध्या के बाद नाथ नगरी बरेली को भव्य, नव्य व दिव्य बनाने की बरेली विकास प्राधिकरण ने तैयारी शुरू कर दी है। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) ने बरेली की आधुनिकता के साथ नाथ नगरी की आध्यात्मिक विरासत को समाहित करते हुए नाथ नगरी कॉरिडोर (Nath Nagari Corridor) का विशेष डिजाइन तैयार किया है। बरेली के प्रमुख मार्गों पर नाथ द्वार बनाये जा रहे हैं। शिव के शुभ पवित्र प्रतीक को पत्थर के यूनिपोल पर सुशोभित किया जाएगा। इसके अतिरिक्त शहर के मुख्य पांच चौराहों पर शिव के शुभ संकेत और प्रतीकों को भी स्थापित किया जाएगा। इससे पूरे शहर में शिवमय आभा प्रदर्शित होगी।

डेलापीर तिराहे को त्रिवटी नाथ और डोहरा रोड पर बने द्वार को बनखंडी नाथ के नाम से विकसित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर बीडीए ने टीडीआर नीति के तहत मुख्य मार्गों को विकसित करने की तैयारी शुरू कर दी है। 32.5 किमी के नाथ नगरी कारिडोर (Nath Nagari Corridor) के मार्गों के अतिरिक्त शहर के अन्य नाथ सर्किट से जुड़े मुख्य मार्गों को विकसित किया जा रहा है। इससे उनका व्यावसायिक उपयोग किया जा सके। इससे बीडीए और नगर निगम की आय में वृद्धि होगी साथ ही पूरी नगरी का सर्वांगीण विकास होगा। डिजिटल और आध्यात्मिक टूरिज्म को भी बढ़ावा दिया जा सके।

अयोध्या की तरह भव्य, नव्य और दिव्य बनेगी नाथ नगरी, सुशोभित होंगे चार नाथ द्वार

चौकी चौराहा समेत शहर के कई चौराहों पर लगेंगे शिव के पवित्र और शुभ प्रतीक

बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह ने बताया कि नाथ नगरी के सौंदर्यीकरण के साथ ही दिव्य रूप देने के लिए शिव के शुभ प्रतीकों में डमरू, त्रिशूल, नटराज, नंदी, त्रिपुंड और त्रिनेत्र तैयार किए गए हैं। डोहरा रोड और बदायूं रोड पर लाल फाटक के पास नाथ द्वार बनाया जाएगा। इसके अलावा डेलापीर तिराहा और नैनीताल रोड पर भी नाथ द्वारों का निर्माण होगा। चौकी चौराहा, सेटेलाइट, बरेली जंक्शन, इज्जतनगर रेलवे स्टेशन और प्रेमनगर चौराहे पर यूनिपोल लगाकर शिव के शुभ प्रतीक चिन्हों को सुशोभित किया जाएगा।

शहर में प्रवेश करते ही आकर्षित करेगी नाथ नगरी की आध्यात्मिक आभा

बरेली विकास प्राधिकरण के सचिव योगेंद्र सिंह ने बताया कि शहर में प्रवेश करते ही नाथ नगरी की आध्यात्मिक आभा आकर्षित करेगी। नाथ नगरी की आध्यात्मिक विरासत के साथ आधुनिकता और स्मार्ट सिटी का सामंजस्य देखने को मिलेगा। इसको लेकर बरेली विकास प्राधिकरण ने डोहरा रोड पर बनखंडी नाथ द्वार का निर्माण किया है। इससे पूर्व अलखनाथ, मढ़ीनाथ, तपेश्वर नाथ और धोपेश्वर नाथ द्वार निर्मित किया जा चुके हैं। डेलापीर तिराहे पर भी अब त्रिवटी नाथ द्वार का निर्माण कराया जा रहा है। इसके प्रस्ताव प्राधिकरण बोर्ड से स्वीकृत करवाकर निविदा प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। महा शिवरात्रि से पूर्व इनको स्थापित कराने की तैयारी है।

नाथ विचारधारा से मार्गों एवं नाथ मंदिरों का होगा कायाकल्प

नाथ नगरी कॉरिडोर (Nath Nagari Corridor) के आर्किटेक्ट सुमित अग्रवाल ने बताया कि बरेली को शिवमय बनाकर आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की अवधारणा है। इसके साथ ही नाथ नगरी कारिडोर के मुख्य मार्गों का व्यवसायिक उपयोग कर आर्थिक उत्थान को बढ़ावा दिया जायेगा। नाथ द्वार पर दैदीप्यमान सूर्य किरणे एवं उस पर सुशोभित शिव प्रतीक युवा पीढ़ी को उसकी सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराएंगे।

नाथनगरी कॉरिडोर में मुख्यमंत्री के निर्देश पर जमीन अधिग्रहण की कार्यवाही तेज हो गई है। टीडीआर पॉलिसी के तहत सभी मुख्य मार्गों को विकसित किया जा रहा है। जिससे इसका व्यावसायिक उपयोग कर नाथ नगरी कॉरिडोर (Nath Nagari Corridor) में उपयोग कर सकें।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने बुंदेलखंड के पर्यटन के विकास पर आधारित काॅफी टेबल बुक का किया विमोचन

Posted by - November 24, 2022 0
लखनऊ/झांसी। बुंदेलखंड कभी देश और प्रदेश में सूखा, बदहाली, अराजकता और प्राकृतिक संसाधनों पर लूट खसोट के लिए जाना जाता…
Keshav Prasad Maurya

लोकसभा अध्यक्ष एवं उपसभापति का जमीनी राजनीति और संगठनात्मक ढांचे का अनुभव बहुत व्यापक – उप मुख्यमंत्री

Posted by - January 21, 2026 0
लखनऊ: आज लखनऊ स्थित विधान भवन में 86वें अखिल भारतीय पीठासीन अधिकारी सम्मेलन के समापन समारोह के गरिमामयी अवसर पर…
Amrit Abhijat

प्रमुख सचिव नगर विकास ने एक हफ्ते के विशेष सफाई अभियान को दी हरी झंडी

Posted by - December 13, 2024 0
प्रयागराज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले गुरुवार को प्रमुख सचिव नगर विकास अमृत अभिजात (Amrit Abhijat) ने प्रयागराज…
CM Yogi

उत्तर प्रदेश 2 लाख करोड़ रुपए के ओडीओपी निर्यात कर रहा है: सीएम योगी

Posted by - January 24, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन को धरातल…