Arun Yogiraj

महीनों परिजनों तक से बात नहीं की श्रीरामलला की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार ने

386 0

अयोध्या। श्रीरामलला (Ramlalla) की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार ( Arun Yogiraj) ने प्रतिमा बनाने के दौरान कार्य में खलल न पड़े, इसके लिए महीनों अपने परिजनों से बातचीत तक नहीं की। यहां तक की बच्चों की सूरत भी नहीं देखी। उनकी एकाग्रता की मिसाल सोमवार को चंपत राय (Champat Rai) ने सभी के समक्ष रखी।

उन्होंने बताया कि प्रतिमा का निर्माण करने वाले मैसूर के निवासी अरुण योगीराज (Arun Yogiraj) ने मूर्ति निर्माण कार्य के दौरान जिस तरह से जीवन व्यतीत किया है शायद आप सोच भी नहीं सकते। कार्य के दौरान महीनों तक फोन को हाथ तक नहीं लगाया। अपने बच्चों और परिजनों तक से बात नहीं की।

महीनों परिजनों तक से बात नहीं की श्रीरामलला की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार ने

उन्होंने बताया कि अरुण योगीराज अनेक पीढ़ियों से मूर्ति निर्माण के कार्य से जुड़े हैं। उनके पूर्वज भी यही काम करते आ रहे हैं। जानकारी के अनुसार केदारनाथ में शंकराचार्य की प्रतिमा उन्होंने ही बनाई है। दिल्ली में इंडिया गेट के नीचे सुभाष चंद्र बोस की प्रतिमा भी उन्होंने ही बनाई है। श्रीरामलला (Ramlalla) की मूर्ति चयन की प्रक्रिया में उन्हीं की मूर्ति का चयन किया गया। सभी ट्रस्टीज ने उनकी मूर्ति की प्रशंसा की है।

Related Post

Akhilesh Yadav

पत्रकारों से बदसलूकी के मामले में अखिलेश यादव सहित 20 लोगों पर FIR दर्ज

Posted by - March 13, 2021 0
मुरादाबाद। समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) समेत 20 लोगों के खिलाफ पत्रकारों से बदसलूकी मामले में…
AK Sharma presented the achievements of the state in the field of cleanliness

स्वच्छता अभियान को प्रदेश में जनआंदोलन का स्वरूप देने के लिए व्यापक कार्ययोजना: एके शर्मा

Posted by - August 26, 2025 0
लखनऊ: केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्री भारत सरकार मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में अपशिष्ट निस्तारण एवं स्वच्छता ही…
Sainik School

सैनिक स्कूल की स्थापना से गोरखपुर की उपलब्धियों में स्वर्णिम अध्याय जोड़ा मुख्यमंत्री ने

Posted by - September 6, 2024 0
गोरखपुर । अपने संसदीय कार्यकाल से देशप्रेम, राष्ट्रीय गौरव के जिस स्वप्न को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने संजो…

वरुण गांधी ने फिर किया किसान आंदोलन का समर्थन, शेयर किया पूर्व पीएम का वीडियो

Posted by - October 14, 2021 0
लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के पीलीभीत से सांसद वरुण गांधी ने कृषि कानूनों का विरोध कर रहे किसानों का एक बार…