CM Yogi launches Swachh Teerth Abhiyan

सीएम योगी ने झाड़ू लगाकर स्वच्छ तीर्थ अभियान का किया शुभारंभ

303 0

अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को अयोध्या में लता मंगेशकर चौक पर स्वच्छ तीर्थ अभियान (Swachh Teerth Abhiyan) का शुभारंभ किया। उन्होंने स्वच्छता अभियान के लिए आई नगर निगम की सफाई गाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इसके बाद लता चौक पर सफाई अभियान चलाया।

उन्होंने (CM Yogi)न सिर्फ झाड़ू लगाई बल्कि अपने हाथ से कूड़ा करकट उठाकर डस्टबिन में डाला और अयोध्या के लिए स्वच्छता का संदेश दिया। स्वच्छता अभियान में जनता अवध इंटर कॉलेज, शिवदयाल जायसवाल इंटर कॉलेज, महाराजा इंटर कॉलेज और महाराजा पब्लिक स्कूल के 400 बच्चे भी शामिल हुए।

CM Yogi Adityanath starts cleanliness campaign in Ayodhya.

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi)ने स्कूली बच्चों और सफाईकर्मियों से भी बात की और उनसे कहा कि अयोध्या को साफसुथरा बनाने में आप सबको आगे बढ़कर जिम्मेदारी निभानी होगी।

CM Yogi Adityanath starts cleanliness campaign in Ayodhya.

इस दौरान सांसद लल्लू सिंह, महापौर महंत गिरीशपति त्रिपाठी और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को अयोध्या पहुंचे जहां वह प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियों का भी जायजा लेंगे।

CM Yogi Adityanath starts cleanliness campaign in Ayodhya.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनता से के सभी तीर्थों को साफ रखने की अपील की थी और खुद भी पंचवटी में साफसफाई की थी। मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने हरी झंडी दिखाकर सफाई गाड़ियों को रवाना किया। सफाई अभियान में अयोध्या के महापौर सहित भाजपा सांसद भी शामिल हुए।

Related Post

Sandeep Singh

अखिलेश पर बेसिक शिक्षा मंत्री का तीखा हमला: कहा, सपा राज में 3.45 करोड़ बच्चे थे स्कूल से दूर

Posted by - August 8, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बेसिक शिक्षा मंत्री संदीप सिंह (Sandeep Singh) ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर…
CM Yogi

अगले दो साल में यूपी पुलिस में 1 लाख नौजवानों की होगी भर्ती: योगी

Posted by - September 1, 2024 0
वाराणसी। धर्म नगरी काशी में रविवार को प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बड़ी घोषणा की। उन्होंने कहा…
cm dhami

पलायन रोकने के लिए गांवों पर केन्द्रित योजनाओं पर दिया जाए ध्यान : सीएम धामी

Posted by - July 23, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन को रोकने के लिए गांवों पर केन्द्रित…
BJP MLA

पंचायत चुनाव की तारीखें आगे बढ़ाने के लिए BJP विधायक ने CM योगी को लिखा पत्र

Posted by - April 20, 2021 0
बांदा। प्रदेश में कोरोना का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। राज्य में रोजाना हजारों की तादात में कोरोना के…