दे दे प्यार दे फिल्म ने सिनेमाघर में दी दस्तक, जमकर हो रहे कमेंट्स

993 0

एंटरटेनमेंट डेस्क। अजय देवगन, रकुल प्रीत सिंह और तब्बू स्टारर फिल्म दे दे प्यार दे 17 मई यानी आज सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म ड्रामा और कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में शादी और अफेयर के बीच की कश्मकश को दिखाया गया है। अजय देवगन ने आशीष (50 साल) नाम के शख्स का रोल अदा किया है।

ये भी पढ़ें :-गजल गायिकी को नया आयाम देने वाले पंकज उधास का जन्मदिन आज 

आपको बता दें एक्सीलेंट फिल्म, ब्लॉकबस्टर, पैसा वसूल जैसे कमेंट्स मिल रहे हैं। एक यूजर ने तो यहां तक कह दिया कि 2019 में रिलीज हुई फिल्मों से बहुत अच्छी है दे दे प्यार दे। एक यूजर ने लिखा, “एक्सीलेंट परफॉर्मेंस दिया है मूवी में। तब्बू की एक्टिंग सभी को बेहद पसंद आ रही है।”

ये भी पढ़ें :-ऋषि कपूर से मिलने पहुंचीं रणबीर की एक्स गर्लफ्रेंड, नीतू ने फोटोज के साथ शेयर किया प्यारा मेसेज 

जानकारी के मुताबिक दे दे प्यार दे का फर्स्ट डे कलेक्शन 11.50 करोड़ बताया जा रहा है. मूवी का बजट करीब 45 करोड़ रुपये के आसपास है. फिल्म ‘स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2’ फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर टक्क देगी। अजय देवगन की फिल्म को अच्छा फायदा मिलने की उम्मीदें हैं।वहीँ स्क्रीनिंग में पहुंचे स्टार्स में से सबसे ज्यादा चर्चा रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की रही। इस दौरान दोनों स्टार्स काफी कूल नजर आए। रणबीर ब्लैक आउटफिट में काफी डैशिंग लग रहे थे, वहीं आलिया व्हाइट ड्रेस में खूबसूरत दिख रही थीं।

Related Post

अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में आरोपियों ने की हत्या

Posted by - March 30, 2021 0
दो सगे भाईयों ने लखनऊ से एक अधिवक्ता का अपहरण कर उन्नाव में ले जाकर हत्या कर दी पुलिस ने शव उन्नाव के मौरावां क्षेत्र में सड़क किनारे बरामद कर लिया बीते शनिवार से अधिवक्ता लापता थे, पुलिस तलाश में लगी थी। पुलिस ने इस बारे में छानबीन में पता चला कि अधिवक्ता को उसके ही पड़ोसी अपने साथ ले गए हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों भाईयों को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा किया।मामला कैसरबाग थानाक्षेत्र के लालकुंआ, मकबूलगंज इलाके का है। यहां से अधिवक्ता नितिन तिवारी (35) का अपहरण कर हत्या कर दी गई। एडीसीपी पश्चिम राजेश कुमार श्रीवास्तव के मुताबिक नितिन तिवारी मकबूलगंज में रहते थे। होली के हुड़दंग का विरोध करने पर वकील पर फायरिंग बीते शनिवार को उनके भाई मयंक ने अपहरण की आशंका जताते हुए कैसरबाग कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की कई टीमें उनकी लोकेशन ट्रेस करने के साथ ही पड़ताल में लगी थीं। इस बीच रविवार को नितिन का शव उन्नाव जनपद के मौरावां क्षेत्र के पिसंदा गांव में सड़क किनारे झाड़ियों में पड़ा मिला। उन्नाव पुलिस की सूचना पर मयंक के परिवारीजनों ने शव की शिनाख्त की। पड़ताल में पता चला कि नितिन को उनके पड़ोस में रहने वाले प्रवीण अग्रवाल और उसका भाई विपिन अग्रवाल अपने साथ कार से ले गया था। दोनों की तलाश शुरू हुई। इस बीच उन्नाव पुलिस ने मामले में हत्या का मुकदमा दर्ज कर प्रवीण और उसके भाई विपिन को गिरफ्तार कर लिया। उन्नाव के मौरावां थाने के इंस्पेक्टर ने बताया कि दोनों हत्यारोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पोस्टमार्टम में अधिवक्ता की गला दबाने और सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या करने की पुष्टि हुई है। एटीएस को सौदागार सदर की पत्नी की तलाश…
कोरोना से जीतनी है जंग

कोरोना से बचने के लिए क्या आप भी बार-बार उबालकर पीते हैं पानी? तो जानें इसका नुकसान

Posted by - May 10, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना संक्रमण व अन्य बीमारियों से बचे रहने के लिए डॉक्टर लोगों को पानी उबालकर पीने की सलाह…
star Chadwick Bossman dies

‘ब्लैक पैंथर’ के स्टार चैडविक बॉसमैन का हुआ निधन, जाने इनकी ज़िंदगी से जुड़ी खास बातें

Posted by - August 29, 2020 0
हॉलीवुड स्टार चैडविक बॉसमैन का शुक्रवार को निधन हो गया। मार्वल स्टूडियो की फिल्म ‘ब्लैक पैंथर’ में मुख्य भूमिका निभाने…
Munmun Dutta

मुनमुन दत्ता ने दी ऐसी खूबसूरत पोज़ की देखते ही लोग हुए हैरान

Posted by - March 26, 2022 0
मुंबई: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता (Munmun Dutta) उर्फ ​​बबीता जी अपनी खूबसूरती (Beauty), स्टाइल और आत्मविश्वास…