PM Modi

लता मंगेशकर चौक की सुंदरता देख पीएम हुए भाव विभोर

432 0

अयोध्या। अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के लोकार्पण के उपरांत वापस एयरपोर्ट लौटते समय प्रधानमंत्री (PM Modi) सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर चौक (Lata Mangeshkar Chowk) गए। गौरतलब है कि लता मंगेशकर के जन्मदिवस पर 28 सितंबर 2022 को इसका उद्घाटन किया गया था। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) वर्चुअल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) अयोध्या में मौजूद थे। यहां 14 टन वजनी व 40 फ़ीट लम्बी वीणा लगाई गई है।

शनिवार को यहां वीणा के पास पहली बार पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) भाव विभोर हो गए। उन्होंने वीणा को निहारकर यहां की अलौकिक छवि का दीदार किया। पीएम मोदी ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से इसकी विस्तृत जानकारी भी ली।

रामोत्सव 2024: अयोध्या में मीरा के घर अचानक चाय पीने पहुंचे पीएम मोदी

उन्होंने (PM Modi) अयोध्या के समूचे जनमानस का यहीं से अभिवादन किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) को यहां देख जनता भी अभिभूत हो गई। यहां प्रभु सुर साम्राज्ञी लता मंगेशकर के सुरों में श्रीराम के भजन भी गूंज रहे थे।

Related Post

cm yogi

सीएम योगी ने पुण्यतिथि पर बापू को दी श्रद्धांजलि

Posted by - January 30, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने…
CM Yogi inspected Netra Kumbh

नेत्रकुम्भ पहुंचे सीएम योगी, सेवा कार्यों के लिए की सराहना

Posted by - February 27, 2025 0
महाकुम्भनगर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रयागराज दौरे पर गुरुवार को महाकुम्भ में चल रहे नेत्रकुम्भ का निरीक्षण कर…
CM Yogi

ये धरती हमारी मां है, इसके प्रति हमें अपने दायित्वों का करना होगा सही प्रकार से निर्वहन: सीएम योगी

Posted by - April 10, 2023 0
लखनऊ। एक तरफ विकास आज की आवश्यक्ता है, तो पर्यावरण और प्रकृति के प्रति दायित्वों से भी हम मुक्त नहीं…