CM Dhami

डेस्टिनेशन उत्तराखंड के लिए पीएम मोदी का मार्गदर्शन मिल रहा: धामी

351 0

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने नई दिल्ली से लौटते ही जौलीग्रांट से एफ.आर.आई सड़क निर्माण कार्यों एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। 08 और 09 दिसम्बर को एफ.आर.आई, देहरादून में आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ‘ डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड’ (GIS Destination Uttarakhand) की तैयारियों को लेकर मुख्यमंत्री ने आयोजन स्थल का भी निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने एफ.आर.आई. में आयोजन स्थल के निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि आयोजन से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कर ली जाएं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य स्तरीय ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के उद्घाटन के लिये प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने निर्देश दिये कि इस आयोजन को भव्य बनाने के लिए सभी संबधित विभाग अपने स्तर से समय पर सभी तैयारियां पूर्ण कर लें। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह समिट राज्य के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। अभी तक आयोजित विभिन्न रोड शो में लगभग ढ़ाई लाख करोड़ के करार हो चुके हैं। करारों की ग्राउंडिंग की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन निवेश प्रस्तावों में रोजगार की संभावनाएं अधिक हैं, राज्य सरकार द्वारा ऐसे निवेश प्रस्तावों को शीर्ष प्राथमिकता दी जा रही है। राज्य के युवाओं को राज्य में अधिक से अधिक रोजगार के अवसर प्राप्त हों, इस दिशा में राज्य सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किये जा रहे हैं।

उन्होंने (CM Dhami) कहा कि ग्लोबल इंवेस्टर्स समिट डेस्टिनेशन उत्तराखंड के लिए पीएम मोदी का मार्गदर्शन मिल रहा है। उनके वाइब्रेंट गुजरात से प्रेरणा लेकर राज्य में डेस्टिनेशन उत्तराखंड को आगे बढ़ाया जा रहा है। इस इंवेस्टर्स से राज्य में निवेश बढ़ेगा। साथ ही राज्य की आर्थिकी मजबूत होगी और राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। इस मौके पर सचिव आर मीनाक्षी सुंदरम, डॉ. पंकज कुमार पांडे, सचिव व गढ़वाल आयुक्त विनय शंकर पांडे, डीएम देहरादून सोनिका, उपाध्यक्ष एमडीडीए बंशीधर तिवारी, एसएसपी देहरादून अजय सिंह आदि अधिकारी मौजूद रहे।

जौलीग्रांट से एफ.आर.आई तक सड़क एवं सौन्दर्यीकरण के कार्यों के निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने स्थानीय लोगों और दुकानदारों से कार्यों का फीडबैक भी लिया। सड़क निर्माण कार्यों की तेज गति और बेहतर सौन्दर्यीकरण के कार्य होने पर स्थानीय लोगों और दुकानदारों ने मुख्यमंत्री का आभार भी व्यक्त किया।

देश की जनता को पीएम मोदी पर पूरा भरोसा: सीएम धामी

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने सौन्दर्यीकरण के कार्यों में लगे श्रमिकों से भेंट कर उनका हौसला भी बढ़ाया। मुख्यमंत्री ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिये कि अवशेष कार्य भी जल्द पूर्ण किये जाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट ‘ डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड’ के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का पूरा मार्गदर्शन मिल रहा है। उनके वाइब्रेंट गुजरात से प्रेरणा लेकर राज्य में डेस्टिनेशन उत्तराखण्ड को आगे बढ़या जा रहा है। इस इन्वेस्टर्स से राज्य में निवेश बढ़ेगा, राज्य की आर्थिकी बढ़ेगी और राज्य के युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।

Related Post

रामचरित मानस की पांडुलिपियां

इस मंदिर में 425 वर्षों से सुरक्षित है रामचरित मानस की पांडुलिपियां

Posted by - December 22, 2019 0
चित्रकूट। कामदगिरि परिक्रमा मार्ग स्थित संत गोस्वामी तुलसीदास के गुरु नरहरि दास महाराज के ‘महलन मंदिर’ में रामचरित मानस के…

आठ साल की बच्ची नहीं लेगी सम्मान, पीएम मोदी से की ये गंभीर अपील

Posted by - March 7, 2020 0
नई दिल्ली। मणिपुर की लिसिप्रिया कंगुजम अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम का हिस्सा बनने से इनकार…
CM Dhami

फिल्म निर्माता विपुल अमृतलाल व अभिनेत्री शेफाली ने मुख्यमंत्री से की भेंट

Posted by - August 27, 2024 0
देहरादून। हिन्दी फ़िल्मों के सुप्रसिद्ध निर्माता-निर्देशक विपुल अमृतलाल शाह ने मंगलवार को अपनी धर्मपत्नी और अभिनेत्री शेफाली शाह के साथ…
गणतंत्र दिवस

गणतंत्र दिवस : दुनिया ने देखी भारत की सैन्य ताकत, झांकियों ने जीता दर्शकों का दिल

Posted by - January 26, 2020 0
नई दिल्ली। देश में 71वां गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। गणतंत्र दिवस पर रविवार को राजपथ से दुनिया ने…