CM Yogi

सदन में स्वस्थ चर्चा के लिए हम पूरी तरह से तैयार, हर सवाल का देंगे जवाब: सीएम योगी

308 0

लखनऊ। प्रदेश के समग्र विकास, लोककल्याण, जनहित से जुड़े मुद्​दे एवं जनसमस्याओं के समाधान के लिए हम विधानमंडल की कार्यवाही में चर्चा-परिचर्चा के लिए तैयार हैं। इसके लिए सभी दलों के सदस्यों से सार्थक चर्चा के लिए आह्वान किया गया है। साथ ही सरकार सभी दलों के सदस्यों के उनके सवालों के जवाब देने के लिए पूरी तरह से तत्पर है। सरकार डेवलपमेंट एवं उत्तर प्रदेश से जुड़े सभी मुद्​दों पर चर्चा के लिए पूरी तरह से तैयार है। ये बातें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार को विधानभवन के गेट नं. 8 के पोर्टिको पर विधानसभा के शीतकालीन सत्र शुरू होने से पहले मीडिया बंधुओं से बातचीत के दौरान कहीं। इस दौरान संसदीय कार्यमंत्री सुरेश खन्ना, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत कई मंत्री मौजूद रहे।

सत्र में अनुपूरक बजट के साथ विधायिका के लंबित कार्य होंगे पूरे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मीडिया बंधुओं से बातचीत के दौरान कहा कि सदन आम जनमानस से जुड़ी समस्याओं को रखने एवं इस ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने का महत्वपूर्ण मंच है। मुझे पूरा विश्वास है कि सभी सदस्य आम जनमानस की भावनाओं को ध्यान में रख करके सदन को स्वस्थ चर्चा-परिचर्चा का केंद्र बनाएंगे। साथ ही सार्थक चर्चा के माध्यम से विधायिका को और पुष्ट करने का कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि इस सत्र में अनुपूरक बजट के साथ विधायिका के लंबित कार्य पूरे होंगे।

Uttarkashi Tunnel Rescue: श्रमिकों के करीब पहुंचे रैट माइनर्स, सुरंग एक बाहर बढ़ी हलचल

पिछले साढ़े छह वर्षों में विधान मंडल ने गरिमापूर्ण तरीके से संसदीय लोकतांत्रिक प्रणाली को पुष्ट करते हुए महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा-परिचर्चा को आगे बढ़ाने में नई सफलता प्राप्त की है, जो लोकतंत्र की सच्ची भावनाओं के प्रतिनिधित्व को दर्शाता है। यह लोगों के बीच कौतुहल और आश्चर्य का विषय बना हुआ है। मेरी विशेष रूप से विपक्षी दलों के सदस्यों से अपील है कि पूरे देश के अंदर सदन में गरिमापूर्ण तरीके से चल रही परिचर्चा को बनाए रखने की जिम्मेदारी सत्ता पक्ष के साथ विपक्ष की भी है। ऐसे में हम सदन की गरिमा को बनाए रखने में अपना याेगदान दें।

विपक्ष के हर सवाल का जवाब देने के लिए सरकार पूरी तरह से तैयार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  ने कहा कि सरकार जनहित, डेवलपमेंट, लोककल्याण एवं प्रदेश से जुड़े अन्य सभी मुद्​दों पर चर्चा परिचर्चा को तैयार है। विपक्ष के हर प्रश्न का जवाब देने के लिए सरकार तैयार है। हम पूरी तैयारी के साथ सदन में मौजूद रहेंगे।

सीएम योगी (CM Yogi) ने कहा कि विधानमंडल की इस कार्यवाही के पहले दिन के अवसर पर सभी सदस्यों का हृदय से स्वागत करता हूं और विश्वास करता हूं कि आम जनमानस की भावनाओं के अनुरूप सभी सदस्य सदन पर अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखेंगे।

Related Post

Navdeep Rinwa

11 निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूची की तैयारियों एवं निर्वाचन के संबंध में दिया गया प्रशिक्षण

Posted by - September 23, 2025 0
लखनऊ: मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा (Navdeep Rinwa) की अध्यक्षता में प्रदेश के सभी 18 मण्डलायुक्तों को अगले वर्ष उत्तर…
झारखंड विधानसभा चुनाव

झारखंड चुनाव: कोलेबिरा में कड़ी सुरक्षा के बीच तीन बजे तक 56.50 फीसदी वोटिंग

Posted by - December 7, 2019 0
रांची। सिमडेगा जिले की कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में तीन बजे तक 56.50 फीसदी मतदान हुआ है। दोपहर एक बजे तक…
parkash javedkar

नागरिकता संशोधन व निजी डाटा सुरक्षा बिल को मोदी सरकार ने दी हरी झंडी

Posted by - December 4, 2019 0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने बुधवार को नागरिकता संशोधन विधेयक 2019 और निजी डेटा सुरक्षित रखने संबंधी विधेयक समेत कुल…