CM Yogi

पहले लोग अपने आप को हिंदू और भारतीय बोलने में करते थे संकोच: सीएम योगी

371 0

अयोध्या: ‘लंबे संघर्ष के बाद मंदिर आंदोलन एक निर्णायक स्थिति में परिवर्तित होकर रामराज्य की आधारशिला पुष्ट करते हुए उसके गुणगान को तैयार हो रहा है। अयोध्या कैसी होनी चाहिए यह इसकी शुरुआत है। भगवान राम साक्षात धर्म के स्वरूप हैं और राम मंदिर पूर्वजों के बलिदान और भावनाओं की सिद्धि है। पहले लोग अपने आप को हिंदू और भारतीय बोलने में संकोच करते थे। आज हर व्यक्ति सनातन व भारतीयता के प्रति सम्मान का भाव रखता है।’ ये बातें शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने यहां बड़ा भक्तमाल में विराजमान भगवान सीता-वल्लभ को सोने का मुकुट और छत्र अर्पित करने के उपरांत कही। इस दौरान मुख्यमंत्री राम शरण दास जी की पुण्यतिथि पर आयोजित रामायण पाठ कार्यक्रम में शामिल हुए।

अयोध्यावासियों को निभानी होगी बड़ी जिम्मेदारी

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि 500 वर्षों तक चले लंबे संघर्ष के बाद रामलला 22 जनवरी को विराजमान होने जा रहे हैं। पीएम मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करने आ रहे हैं। ऐसे में अयोध्या वासियों की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम को सफल बनाने और उसे ऊंचाई तक ले जाने के लिए अयोध्या वासियों को जिम्मेदारी संभालनी होगी।

‘नए भारत’ का होगा दर्शन

मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कहा कि आज एक नए भारत का दर्शन हो रहा है। दीपोत्सव में 52 देश के राजदूत आए थे। दीपोत्सव का प्रचार 52 देश में हुआ। भविष्य में कई कार्यक्रम होने जा रहे हैं। बड़ा भक्तमाल में मुकुट अर्पण का समारोह भविष्य के कार्यक्रम की आधारशिला है।

आंवला वृक्ष के नीचे भोजन कर मुख्यमंत्री ने किया एकादशी व्रत का पारण

अयोध्या के सुंदरीकरण की योजना को भी इससे बल मिला है। मानवीय जीवन के सभी हिस्से राम के आदर्शों से प्रेरणा प्राप्त करते हैं। अयोध्या हमेशा से सेवा के प्रति समर्पण की मिसाल रही है। नर सेवा ही नारायण सेवा है, यह यहां के धार्मिक आयोजनों में दिखती है।

आतिथ्य-सत्कार का आदर्श करना होगा प्रस्तुत

सीएम (CM Yogi) ने कहा कि 22 जनवरी के बाद अयोध्या में बड़ी संख्या में श्रद्धालु आएंगे। ऐसे में, अयोध्या को आतिथ्य सत्कार का एक आदर्श प्रस्तुत करना होगा। यही प्रभु के महायज्ञ में हम सब की आहुति मानी जाएगी। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि जो भी आए, यहां के आतिथ्य से प्रभावित होकर जाए। यही संदेश अयोध्या से जाना चाहिए। इस अवसर पर देशभर के मठ-मंदिरों के महंतगण व साधु-संत जन मौजूद रहे।

Related Post

मायावती

मायावती बोलीं-देश में गरीबी और बेरोजगारी व्याप्त, कांग्रेस के रास्ते पर मोदी सरकार

Posted by - January 15, 2020 0
लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी की अध्यक्ष मायावती का बुधवार को 64वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। मायावती ने अपने जन्मदिन…
झारखंड विधानसभा चुनाव

लोजपा ने छह प्रत्‍याशी घोषित किए, घनश्याम दास को रांची से उतारा

Posted by - November 17, 2019 0
रांची। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) ने रविवार को छह विधानसभा क्षेत्रों के लिए प्रत्याशियों की…
CM Yogi

सनातन धर्म से छेड़छाड़ करने का मतलब मानवता के साथ खिलवाड़ करना : योगी

Posted by - January 30, 2023 0
जलगांव/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सोमवार को महाराष्ट्र के जलगांव में आयोजित अखिल भारतीय हिंदू गोर, बंजारा एवं लबाना…
Mission Shakti 5.0: Girls visited government hospitals

मिशन शक्ति 5.0: बालिकाओं ने सरकारी अस्पतालों का भ्रमण कर सीखी स्वास्थ्य सुरक्षा की बारीकियां

Posted by - September 30, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा विभाग के महत्वाकांक्षी मिशन शक्ति 5.0 (Mission Shakti)  अभियान के तहत प्रदेशभर के सभी प्राथमिक,…