students

“हर बच्चे के लिए हर अधिकार” कैंपेन की हुई शुरुआत

293 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में छात्रों (Students) के लिए समानता की पक्षधर योगी सरकार (Yogi Government) अभियान के तहत छात्र-छात्राओं को एक समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए प्रयासरत है। इसी क्रम में शनिवार से समानता और समावेशन थीम पर आधारित ‘हर बच्चे के लिए हर अधिकार अभियान’ की शुरुआत की गई। इसके तहत सभी प्राथमिक, उच्च प्राथमिक एवं कस्तूरबा गांधी विद्यालयों में पावर एंजिल एवं बाल संसद के नेतृत्व में 25 नवंबर तक प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम की मुख्य थीम “लैंगिक समानताः सभी छात्र-छात्राओं के लिए समान अवसर, देखभाल और समर्थनः परिवारों, घरों, स्कूलों, खेल, करियर, स्वास्थ्य देखभाल और बाल संरक्षण सु्विधाओं, समुदाय और सार्वजनिक जीवन में हर बच्चे के लिए चैंपियन बनें” पर आधारित है।

मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्धन और स्वच्छता पर रहेगा फोकस

अभियान के तहत आयोजित होने वाली प्रमुख गतिविधियों में शनिवार को विद्यालय स्तर पर शिक्षक, छात्र (Students), अतिथि वक्ता-अधिकारियों, विशेषज्ञों द्वारा थीम और राज्य सरकार और भारत सरकार द्वारा बनाए गए बच्चों के लिए कानूनों, योजनाओं और लाभों पर चर्चा की गई। इसी तरह, 20 नवंबर को मनोरंजन के साथ सीखें, बाल अधिकार विषय पर प्रश्नोत्तरी, कहानी, कविता, नारा, वाद-विवाद, विज्ञान-परियोजना, हस्तशिल्प, गीत, नृत्य, नाटक आदि का आयोजन होगा। इसी तरह 21 नवंबर को खेलने का अधिकार, खेल दिवस का आयोजन, इंडोर, आउटडोर खेल, बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण एवं स्वच्छता की जांच जैसी गतिविधियां होंगी।

22 नवंबर को मीना मंच, पावर एंजल्स के नेतृत्व में स्कूल एवं समुदाय में नुक्कड़-नाटक, छात्र पुलिस कैडेट, स्काउट्स और गाइड से संबंधित कार्यक्रम होंगे। वहीं, 23 नवंबर को माता-पिता और समुदाय के लिए बच्चों द्वारा बनाई गई पेंटिंग, शिल्प की प्रदर्शनी, बाल मेला, बाल अधिकार उत्सव सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही बच्चों को चाइल्ड हेल्पलाइन, करियर पोर्टल, मानसिक स्वास्थ्य परामर्श एवं साइबर सुरक्षा का मॉकड्रिल जैसी गतिविधियां संचालित की जाएंगी।

विशेषज्ञ साझा करेंगे अपने अनुभव

24 नवंबर को बच्चों के लिए फिल्म महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। हर दिन एक अच्छी प्रेरणादायी फिल्म दिखाई जाएगी। बच्चों को प्रेरित करने के लिए अपनी यात्रा, उपलब्धियों के बारे में साझा करने के लिए एक अतिथि वक्ता अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, पुलिस अधिकारी, खिलाड़ी, लोकप्रिय कलाकार को आमंत्रित किया जाएगा। छात्रों के साथ पाठ का आयोजन किया जाएगा। शिक्षकों को इसके लिए सरल मॉड्यूल उपलब्ध कराया गया है।

इसी तरह, 25 नवंबर को छात्र प्रतिनिधि बाल संसद के सदस्यों तथा मीना मंच की टीम बनाकर बाल अधिकार, लिंग समानता, बाल सुरक्षा पर विद्यालय परिसर के अंदर तथा बाहर एक सर्वेक्षण कराया जाएगा, जिसमें ऐसे स्थानों को चिन्हित करेंगे जो बच्चों के लिए खतरा हों जैसे टूटे हुए स्विच बोर्ड, खुला हुआ सोखपिट, गड्ढे, खुले एवं गिरे हुए बिजली के तार, कटीली झाड़ियां, बिजली का खंभा, परिसर में जलभराव, असुरक्षित चहारदीवारी आदि स्थानों को सूचीबद्ध कर सुधारात्मक कार्यवाही के लिए प्रधानाध्यापक एवं ग्राम प्रधान को ज्ञापन प्रस्तुत करेंगे। इसके साथ ही एसएमसी, प्रधानाचार्य, अधिकारियों के साथ मुद्दों, सुझावों को साझा करेंगे तथा उन शिक्षकों, छात्रों, पीआरआई, नागरिकों को सम्मानित, पुरस्कृत करेंगे, जिन्होंने बाल अधिकारों की पैरवी की है।

Related Post

AK Sharma

पीएम के स्वच्छ भारत बनाने के संकल्प एवं विजन को योगी सरकार कर रही साकार: एके शर्मा

Posted by - February 13, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री  एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि  प्रधानमंत्री के स्वच्छ भारत बनाने…
CM YOGI ADITYNATH MEETS SURINAM AMBESDAR

मुख्यमंत्री योगी से सूरीनाम की राजदूत आशना कन्हाई ने की शिष्टाचार भेंट

Posted by - March 25, 2021 0
लखनऊ। लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) से बुधवार को उनके सरकारी आवास पर भारत में सूरीनाम गणराज्य…
Swachhata Maha Kumbh

प्लास्टिक का किया महादान, ग्राउंड पर लगे स्वच्छता के छक्के

Posted by - December 26, 2024 0
प्रयागराज: स्वच्छता का महासंदेश देने के लिए नगर निगम, प्रयागराज की ओर से आयोजित सात दिवसीय स्वच्छता महाकुम्भ (Swachhata Maha…
CM Yogi

सीएम योगी ने 500 बेड के अस्पताल का शुभारंभ, कहा- पहले लोग सैफई और इटावा के नाम से डरते थे

Posted by - March 6, 2024 0
इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई, इटावा में 500 बेडेड सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का…
CM Yogi

महिला विधायकों को योगी ने लिखा पत्र, कहा-मिशन शक्ति से बदली उप्र की छवि

Posted by - September 20, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधान सभा और विधान परिषद में एक दिन की कार्यवाही महिला विधायकों को समर्पित करने के ऐतिहासिक…