AK Sharma

जहां कूड़े का ढेर था, आज सुंदर सेल्फी पॉइंट बन गया: एके शर्मा

366 0

कुशीनगर। नगर पालिका परिषद हाटा के वार्ड संख्या-4 के भड़कुलवा चौराहे पर मंगलवार को अमृत सरोवर, पार्क और उसमें स्थापित सरदार पटेल की मूर्ति का लोकार्पण नगर विकास व ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने किया। उन्होंने कहा कि जहां पहले कूड़े के ढेर हुआ करते थे, गंदगी हुआ करती थी, आज वहां सुंदर सेल्फी पॉइंट और अमृत सरोवर बन रहे हैं।

लोकार्पण के बाद जनसभा को संबोधित करते हुए नगर विकास मंंत्री (AK Sharma) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है कि देश 2047 में जब आजादी का स्वर्ण जयंती वर्ष मना रहा होगा, उस समय देश विकसित देशों की कतार में खड़ा मिलेगा। उसी सपने को साकार करने का बीड़ा हम सभी लोगों ने उठाया है।

Where there was a heap of garbage, today it has become a beautiful selfie point: AK Sharma

कहा कि जब भी हाटा के विधायक मिलते हैं तो कोई न कोई फाइल हाथ में होती है। कभी अमृत सरोबर, मुक्ति धाम तो कभी सड़क आदि कोई न कोई परियोजना जरूर होती है।

किसानों की तरक्की को समर्पित था स्व. बाबू गेंदा सिंह का सम्पूर्ण जीवन: एके शर्मा

सभा को कुशीनगर सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक मोहन वर्मा, भाजपा जिला प्रभारी रमेश सिंह ने भी संबोधित किया। इस मौके पर विधायक विवेकानंद पांडेय, सुरेंद्र सिंह कुशवाहा, भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, अधिशासी अधिकारी अजय सिंह, जेई मनोज यादव, सुकरौली नगर पंचायत अध्यक्ष राजनेती कश्यप आदि मौजूद थे।

मंत्री (AK Sharma) ने किया बोटिंग, पार्क के ओपनजिम में लगाए पुश-अप

अमृत सरोवर के लोकार्पण के अवसर पर मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) , सांसद विजय कुमार दुबे, विधायक मोहन वर्मा और विवेकानंद पांडेय ने बोटिंग का लुत्फ उठाया।

Image

इसके अलावा वहीं बने पार्क के ओपन जिम में लगे एक्सरसाईज मशीन पर पुश-अप भी लगाए।

Related Post

NSDL

एनएसडीएल के ‘मार्केट का एकलव्य- एक्सप्रेस’ कार्यक्रम से देश के सभी…

Posted by - June 13, 2022 0
लखनऊ: राष्ट्रीय प्रतिभूति डिपॉजिटरी लिमिटेड (NSDL) ने छात्रों को शिक्षित करने के उद्देश्य से विशेष रूप से तैयार किए गए…
UP assembly

उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2021 विधानसभा में पास

Posted by - February 24, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधि विरुद्ध धर्म संपरिवर्तन प्रतिषेध विधेयक 2021 (Religion Conversion Bill) विधानसभा में बुधवार को पास हो गया।…

नेशनल काउंसिल की बैठक के दौरान बीजेपी अध्यक्ष ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Posted by - January 11, 2019 0
नई दिल्ली। नेशनल काउंसिल की बैठक के दौरान अमित शाह ने कांग्रेस पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि…