Deepotsav

अयोध्या ने बनाया नया कीर्तिमान, 22.23 लाख दीपों से जगमगाई प्रभु श्रीराम की नगरी

292 0

लखनऊ/अयोध्या। मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम की अयोध्या ने नया कीर्तिमान बनाते हुए दीपोत्सव 2023 (Deepotsav) में 22.23 लाख दीप प्रज्ज्वलित किए। पिछली वर्ष 2022 में प्रज्ज्वलित 15.76 लाख दीपों से इस बार यह संख्या लगभग छह लाख 47 हजार अधिक रही।

Deepotsav in Ayodhya: World record created by lighting 22 lakh lamps

ड्रोन से की गई दीपों की गणना के उपरांत दीपोत्सव (Deepotsav) ने नया कीर्तिमान गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज किया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अयोध्या के प्रति प्रतिबद्धता ने एक बार फिर इस प्राचीन नगरी को वैश्विक रिकॉर्ड सूची में दर्ज कराया है।

Image

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश सरकार के इस ‘भव्य दीपोत्सव’ (Deepotsav) को देखा और अंततः एक साथ एक स्थान पर इतनी बड़ी संख्या में दीप प्रज्ज्वलन को विश्व कीर्तिमान का दर्जा दिया। कीर्तिमान रचने में राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय व इससे जुड़े महाविद्यालयों के शिक्षक, इंटर कॉलेजों के शिक्षक व छात्रों, स्वयंसेवी संस्थाओं की बड़ी भूमिका रही। दीप प्रज्ज्वलन का नियत समय शुरू होते ही ‘श्री राम जय राम जय जय राम’ के जाप के साथ एक-एक कर 22.23 लाख दीप जलाए गए। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधियों द्वारा कीर्तिमान रचने की घोषणा के साथ ही पूरी अयोध्या ‘जय श्री राम’ के उद्घोष से गुंजायमान हो उठी।

Image

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से ड्रोन की गणना के उपरांत एग्जीक्यूटर स्वप्निल दंगारीकर व कन्सल्टेंट निश्चल बरोट द्वारा जैसे ही यह जानकारी दी गई। इससे पहले विगत वर्ष भी दीप प्रज्ज्वजन का कीर्तिमान रचा गया था। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की ओर से प्रमाण पत्र सौंपे जाने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने समूची अयोध्या का अभिवादन किया। 54 देशों के राजनयिक भी इसके साक्षी बने। उन्होंने भी इस अविस्मरणीय, अद्भुत उपलब्धि पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को हृदय से शुभकामनाएं दीं।

Image

हर दिल में फिर उतरे योगी

2017 में दीपोत्सव के सृजनकर्ता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ इस आयोजन के बाद समूचे देश के दिल में उतर गए। अयोध्या से अपनी गोरक्षपीठ के प्रगाढ़ रिश्तों को मूर्त रूप देते हुए मुख्यमंत्री ने इसे अनवरत जारी रखा। पहले कार्यकाल के बाद दूसरे कार्यकाल के पहले दीपोत्सव में भी जब यह आयोजन समृद्धतम रहा तो दीपों से दिव्य और भावनाओं से भव्य अयोध्या ने अपने योगी को फिर दिल में बैठा लिया।

वर्ष दर वर्ष बढ़ती गई समृद्धि

2017 में अयोध्या में 1.71 लाख, 2018 में 3.01 लाख, 2019 में 4.04 लाख, 2020 में 6.06 लाख व 2021 में 9.41 लाख, 2022 में 15.76 लाख दीप प्रज्ज्वलित कर रिकॉर्ड बना। इस बार 22.23 लाख दीप प्रज्जवलित किया गया। योगी सरकार में हर वर्ष बढ़ते दीपों के साथ प्रदेश व देश की समृद्धि बढ़ती गई।

Related Post

AK Sharma

बारिश के दौरान शहरों में कहीं पर भी न हो जलभराव, समय से पूर्ण करें सभी तैयारियां : एके शर्मा

Posted by - June 26, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगरीय निकायों में बरसात के दौरान नागरिकों को जलभराव, गंदगी, संचारी रोगों, डेंगू, चिकुनगुनिया, मच्छरजनित बीमारियों तथा…
BJP MLA Surendra Singh

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह के विवादित बोल,- ताज महल को जल्द ही राम महल बनाएंगे

Posted by - March 14, 2021 0
 बलिया। उत्तर प्रदेश में बलिया जिले के बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह (BJP MLA Surendra Singh) अपने बयानों को…
CM Yogi

शपथ लेने के बाद नवनिर्वाचित विधायकों ने दोहराया ‘राष्ट्र सर्वोपरि’ का संकल्प

Posted by - November 29, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कुशल नेतृत्व और प्रभावी रणनीति के चलते उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी…