CM Yogi

पुष्पक विमान से अयोध्या पहुंचे प्रभु श्रीराम, माता सीता और भइया लक्ष्मण

345 0

लखनऊ। 14 वर्ष वनवास के बाद भगवान राम, माता सीता और भइया लक्ष्मण पुष्पक विमान (Pushpak Viman) से अपनी अयोध्या लौट आए। यहां भरत और शत्रुघ्न ने गले लगकर भाइयों का स्वागत किया। यह नयनाभिरामी दृश्य शनिवार को अयोध्या में जिसने भी देखा उसके नयन छलक उठे। सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi), राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल व उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने पुष्पक विमान से उतरने के बाद भगवान राम, सीता और लक्ष्मण जी का स्वागत किया। वहीं हेलीकॉप्टर से पुष्प वर्षा भी की गई। अपने राम को देख समूची अयोध्या प्रफुल्लित हो उठी।

सीएम योगी (CM Yogi) ने खींचा प्रभु श्रीराम का रथ

हेलीपैड से भगवान श्रीराम, माता जानकी, तीनों भाई, बजरंगबली एवं गुरु वशिष्ठ के साथ रथ पर सवार होकर रामकथा पार्क स्थित कार्यक्रम स्थल की ओर बढ़े। जिस रथ पर प्रभु अपनी भार्या और भइयों के साथ सवार थे, उसे स्वयं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक खींच रहे थे।

cm yogi

प्रभु श्रीराम का किया प्रतीकात्मक राज्याभिषेक

रामकथा पार्क पहुंचने पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) सहित राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, मंत्री जयवीर सिंह, राकेश सचान, मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र ने आरती उतारकर प्रभु श्रीराम, माता सीता, वीर लक्ष्मण, गुरु वशिष्ठ और बजरंगबली का वंदन अभिनंदन किया। वहीं इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भगवान श्रीराम का प्रतीकात्मक राज्याभिषेक भी किया।

cm yogi

साधु संतों का किया सम्मान, कॉफी टेबल बुक का हुआ विमोचन

इसके उपरांत मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने कार्यक्रम में पधारे साधु संतों का भी स्वागत एवं सम्मान किया। उन्होंने महंत नृत्य गोपाल दास को शॉल ओढ़ाकर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया। सीएम योगी और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने इस अवसर पर अयोध्या के दीपोत्सव पर आधारित कॉफी टेबल बुक का विमोचन किया।

Related Post

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति संगीता श्रीवास्तव

इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति की नींद में अजान से खलल, डीएम को लिखा लेटर

Posted by - March 17, 2021 0
प्रयागराज। जिलाधिकारी को भेजे पत्र में इलाहाबाद विश्वविद्यालय की कुलपति (Vice Chancellor of Allahabad University) ने कहा कि रोज सुबह…
AK Sharma

धौरहरा और मोहम्मदी में भाजपा की जड़ें केतकी के पेड़ सी मजबूत और गहरी : एके शर्मा

Posted by - April 19, 2024 0
मोहम्मदी खीरी (लखीमपुर)। अबकी बार 400 पार, फिर एक बार मोदी सरकार… उदघोष के साथ ही नगर विकास एवं ऊर्जा…
Noida International Airport.

जेवर एयरपोर्ट निरीक्षण पर सीएम योगी: यूपी की विकास उड़ान को मिल रही नई रफ़्तार

Posted by - October 25, 2025 0
गौतमबुद्धनगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) , जेवर का स्थलीय…
plastic

अंतरराष्ट्रीय प्लास्टिक कैरी बैग मुक्त दिवस पर ‘यूपी प्लास्टिक अपशिष्ट प्रबंधन कान्क्लेव’ का आज आयोजन

Posted by - July 3, 2022 0
लखनऊ: प्रदेश के पर्यावरण को प्रदूषण मुक्त करने तथा प्लास्टिक व पॉलीथिन के दुष्प्रभाव से जनजीवन को बचाने के लिए…