CM Dhami

उत्तराखंड के वैश्विक निवेश समिट हेतु धामी का अहमदाबाद में रोड शो

247 0

अहमदाबाद/देहरादून। उत्तराखण्ड में आगामी आठ-नौ दिसंबर को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट (Uttarakhand Global Investor Summit) की सफलता हेतु मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को गुजरात के अहमदाबाद में रोड शो किया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न उद्योग समूहों के साथ बैठक करते हुए सभी निवेशकों को समिट के लिए आमंत्रित भी किया।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के तहत अहमदाबाद में यह छटवां रोड शो आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने आठ और नौ दिसम्बर 2023 को देहरादून में आयोजित कार्यक्रम में निवेशकों को आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि गुजरात भगवान श्रीकृष्ण की धरा है। महात्मा गांधी और सरदार पटेल जैसे महापुरूषों की यह भूमि है। इस भूमि ने भारत को नरेन्द्र मोदी जैसे प्रधानमंत्री दिये हैं। उनके नेतृत्व में भारत ने वैश्विक पटल पर एक अलग पहचान बनाई है। आज दुनिया में भारत का मान-सम्मान और स्वाभिमान बढ़ रहा है।

श्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि उत्तराखंड में उद्योगों के विकास के लिए सरकार द्वारा लगातार कार्य किये जा रहे हैं। उद्योग जगत से जुड़े लोगों के सुझावों को ध्यान में रखते हुए 30 नई नीतियां बनाई गई हैं। कई नीतियों को और सरल बनाया गया है। उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट के दौरान भी जो सुझाव प्राप्त हो रहे हैं, उन सभी पर अमल किया जा रहा है। राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए सिंगल विंडो सिस्टम बनाया गया है। इसको और प्रभावी बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड राज्य को बने 23 साल हो गये हैं, उत्तराखंड राज्य स्थापना के बाद तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी द्वारा उत्तराखंड को विशेष औद्योगिक पैकेज दिया गया। इसके बाद उत्तराखंड में औद्योगिक निवेश तेजी से बढ़ा है।

श्री धामी (CM Dhami)  ने कहा कि उत्तराखंड में निवेश के लिए अपार संभावनाएं हैं। राज्य में छह हजार एकड़ का लैण्ड बैंक बनाया गया है। राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश करने वालों के लिए और प्रोत्साहन दिया जायेगा। उत्तराखंड का प्राकृतिक सौन्दर्य और बेहतर मानव संसाधन निवेशकों को उत्तराखंड आने के लिए आकर्षित कर रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य में ईकोलॉजी और ईकोनॉमी में संतुलन बनाते हुए कार्य किये जा रहे हैं। उत्तराखंड कर्मभूमि बनाने के लिए अच्छा डेस्टिनेशन है। राज्य में हवाई, रेल, रोड और रोपवे कनेक्टिविटी के साथ तेजी से विस्तार हो रहा है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा में इस वर्ष अभी तक 52 लाख से अधिक श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं। कुमांऊ मण्डल में मानसखण्ड मन्दिर माला मिशन के तहत तेजी से कार्य किये जा रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचन्द अग्रवाल ने कहा कि उद्योगों की स्थापना के लिये उत्तराखंड में शांतिपूर्ण वातावरण है। राज्य में तेजी से निवेश बढ़े इसके लिए मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नीतियों के सरलीकरण एवं नई नीतियों के क्रियान्वयन के लिए लगातार कार्य किये जा रहे हैं। उद्योगों की स्थापना के लिए ट्रांसपोर्टेशन, विद्युत आपूर्ति और बेहतर मानव संसाधन की आवश्यकता होती है, जो सब उत्तराखण्ड के पास हैं। उत्तराखण्ड सबसे सस्ती बिजली देने वाला राज्य है। कनेक्टिविटी का राज्य में तेजी से विस्तार हुआ है।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव आर.के सुधांशु, सचिव विनय शंकर पाण्डेय, महानिदेशक, उद्योग रोहित मीणा और औद्योगिक क्षेत्र से जुड़े निवेशक मौजूद थे।

Related Post

Arushi Nishank

आरुषि निशंक ने जीता ग्लोबल वाटर वुमेन इंटरप्रेन्योर पुरस्कार

Posted by - December 16, 2020 0
नई दिल्ली। देश की प्रसिद्ध कथक नृत्यांगना और स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजक आरुषि निशंक (Aarushi Nishank) को ग्लोबल…
Brijesh Pathak

पहले की भर्ती योजना से बेहतर है अग्निपथ, मिलेंगे बेहतर विकल्प: ब्रजेश पाठक

Posted by - June 18, 2022 0
लखनऊ: उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक (Brajesh Pathak) ने ‘अग्निपथ’ (Agneepath) योजना का विरोध कर रहे युवाओं को समाजविरोधी तत्वों द्वारा दिग्भ्रमित…
CM Dhami

सीएम धामी ने अटल फुट ओवर ब्रिज का किया भ्रमण

Posted by - November 1, 2023 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को साबरमती रिवरफ्रंट के पश्चिम और पूर्वी हिस्से को जोड़ने वाले प्रतिष्ठित…