CM Yogi

हर जरूरतमंद का मिले आवास व इलाज: सीएम योगी

424 0

गोरखपुर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि जिन जरूरतमंदों को अभी पक्का मकान नहीं मिल पाया है, उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के दायरे में लाकर पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराई जाए। आयुष्मान कार्ड बनवाकर इलाज की उचित व्यवस्था सुनिश्चित कराई जाए। कार्ड न होने की दशा में गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए विवेकाधीन कोष से धनराशि उपलब्ध कराई जाएगी।

सीएम योगी (CM Yogi) ने उक्त निर्देश गुरुवार को गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान लोगों की समस्याएं सुनते हुए दिए। मंदिर परिसर स्थित महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में मुख्यमंत्री कुर्सियों पर बैठाए गए लोगों तक खुद पहुंचे। सबकी समस्याओं को सुनते हुए आश्वस्त किया हर समस्या का समयबद्ध, पारदर्शी व संतुष्टिपरक निस्तारण किया जाएगा।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनीं। इसमें बड़ी संख्या महिलाओं की रही। इस दौरान एक महिला ने आवास की समस्या बताई। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को निर्देशित किया कि महिला की समस्या को संवेदनशीलता से देखें।

महिला को प्रधानमंत्री आवास योजना या मुख्यमंत्री आवास योजना के अंतर्गत आवास उपलब्ध कराया जाए। जमीन कब्जा करने की शिकायतों पर उन्होंने कहा कि ऐसे मामलों में कड़ी कानूनी कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। राजस्व व पुलिस से संबंधित मामलों में प्रभावी कार्रवाई हो। उन्होंने कहा कि अधिकारी जन कल्याण के कार्यों को सदैव प्राथमिकता पर रखें और हर पीड़ित की समस्या का त्वरित निस्तारण करना सुनिश्चित करें।

इलाज में आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को सीएम योगी (CM Yogi) ने भरोसा दिलाया कि पैसे के अभाव में किसी इलाज नहीं रुकने पाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि इस्टीमेट की प्रक्रिया को प्राथमिकता पर पूर्ण कराकर शासन को उपलब्ध कराएं। शासन से इलाज में भरपूर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

Related Post

AK Sharma

एके शर्मा की अधिकारियों को दो टूक, लापरवाही या ढिलाई बर्दाश्त नहीं

Posted by - October 4, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं जनपद जौनपुर के प्रभारी मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) की अध्यक्षता में जनप्रतिनिधियों…
Film City

इंटरनेशनल फिल्म सिटी की राह हुई आसान, बोनी कपूर ने सबमिट किया लेआउट प्लान

Posted by - May 27, 2025 0
ग्रेटर नोएडा/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के ड्रीम प्रोजेक्ट “इंटरनेशनल फिल्म सिटी” (International Film City) के निर्माण की राह…
CM Yogi

पौधरोपण महा अभियान से पहले सीएम योगी ने श्री रामलला व हनुमानगढ़ी का किया दर्शन-पूजन

Posted by - July 9, 2025 0
पौधरोपण महा अभियान से पहले सीएम योगी ने श्री रामलला व हनुमानग अयोध्या। पौधरोपण महा अभियान का शुभारंभ करने मुख्यमंत्री…
PM Modi

पीएम मोदी ने नमो घाट परियोजना के मॉडल का किया अवलोकन

Posted by - December 17, 2023 0
वाराणसी : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi)  ने रविवार को कटिंग मेमोरियल ग्राउंड में विकसित भारत संकल्प यात्रा के अंतर्गत लगे…