Millets

श्रीअन्न रेसिपी विकास व उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम पर योगी सरकार का जोर

368 0

लखनऊ। योगी सरकार का श्रीअन्न रेसिपी विकास व उपभोक्ता जागरूकता कार्यक्रम पर विशेष जोर है। कृषि विभाग की तरफ से श्रीअन्न महोत्सव (27 से 29 अक्टूबर) का आयोजन किया जा रहा है। एक अनूठी पहल के तहत शनिवार को श्रीअन्न पकवान प्रतियोगिता कराकर कृषि विभाग आमजन को मिलेट्स (Millets) उत्पादों के प्रति जागरूक भी करेगा। अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के अंतर्गत निरंतर मोटे अनाजों को प्रोत्साहित कर इसे जरिया बनाया गया है।

महोत्सव में एक ओऱ होटल व रेस्तरां उद्योगों के जरिए मिलेट्स की संभावनाओं पर कार्य होगा तो वहीं मिलेट्स (Millets) के रेडी टू ईट उत्पाद, लाइव काउंटर्स और बेकरी तीन श्रेणियों में भी इनकी तरफ से प्रतिभाग भी किया जाएगा। शनिवार को चटोरी गली में इस पर होटल-रेस्तरां के प्रतिनिधि भाग लेंगे। रविवार को सर्वश्रेष्ठ तीन प्रतिभागियों को तीनों श्रेणियों में पुरस्कृत भी किया जाएगा।

तीन श्रेणियों में मिलेट्स (Millets) उत्पाद की बिखरेगी खुशबू

कृषि विभाग की देखरेख में होने वाले श्रीअन्न महोत्सव में होटल-रेस्तरां के प्रतिनिधि इस उद्योग में मिलेट्स (Millets) के उत्पादों की संभावनाओं पर विचार रखेंगे। श्रीअन्न पकवान प्रतियोगिता में आमजन के लिए बाजरा, कुट्टू, रामदाना, ज्वार, कोदो, सावां, ज्वार आदि मिलेट्स व्यंजन भी रहेंगे।

संस्कारयुक्त शिक्षा से ही सशक्त व समर्थ होगा राष्ट्र: सीएम योगी

कार्यक्रम को तीन श्रेणियों में बांटा गया है। मिलेट्स के रेडी टू ईट उत्पाद, लाइव काउंटर्स और बेकरी तीन श्रेणियों में प्रदर्शन होगा। फिलहाल इसमें 25 स्टाल प्रतिभागियों का पंजीकरण किया गया है।

मिलेट्स (Millets) के प्रोत्साहन के लिए अनूठी पहल

मिलेट्स के प्रोत्साहन के लिए योगी सरकार की तरफ से इस तरह की अनूठी पहल की गई है। कृषि कुंभ 2.0 के पहले चटोरी गली में न सिर्फ यह आयोजन किया जाएगा, बल्कि श्रीअन्न पकवान प्रतियोगिता में सर्वेश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले होटल-रेस्तरां को पुरस्कृत भी किया जाएगा। इसका उद्देश्य श्रीअन्न रेसिपी विकास व उपभोक्ता जागरूकता से जुड़ा है। कृषि विभाग के साथ लखनऊ विकास प्राधिकरण की भी इसमें सहभागिता रहेगी।

Related Post

AK Sharma

विद्युत समस्याओं के समाधान के लिए जनप्रतिनिधियों के सुझावों को अमल में लाएं: एके शर्मा

Posted by - July 28, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के…
CM Yogi inaugurated the Gomti Book Festival.

अच्छी पुस्तक हमारी योग्य मार्गदर्शक और जीवन का पथप्रदर्शक : योगी आदित्यनाथ

Posted by - September 20, 2025 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने लखनऊ विश्वविद्यालय में आयोजित चौथे गोमती बुक फेस्टिवल का भव्य उद्घाटन किया।…
CM Yogi

डीए-डीआर की अतिरिक्त किस्त को मंजूरी देने पर मुख्यमंत्री योगी ने पीएम का जताया आभा

Posted by - March 8, 2024 0
लखनऊ। मोदी कैबिनेट द्वारा शुक्रवार को केंद्रीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते (DA) और पेंशनर्स की महंगाई राहत (DR) की अतिरिक्त…
Draupadi Murmu was overwhelmed after seeing Ganga Aarti

काशी विश्वनाथ मंदिर में राष्ट्रपति ने किया पूजन-अर्चन, भव्य गंगा आरती देख हुईं अभिभूत

Posted by - February 13, 2023 0
वाराणसी। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu ) ने सोमवार को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर में दर्शन-पूजन किया। नव्य-भव्य श्रीकाशी विश्वनाथ की…
cm yogi

जनता दरबार में सीएम योगी ने सुनी फरियाद, बोले- मत करो चिंता, मैं हूं

Posted by - November 14, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने जनता दर्शन में आए फरियादियों को आश्वस्त किया कि उनके रहते किसी को…