CM Yogi started Mission Shakti 4.0

मिशन शक्ति 4.0 का आगाज, सीएम योगी ने महिला सशक्तिकरण रैली को किया रवाना

493 0

लखनऊ। शारदीय नवरात्र से पहले मातृ शक्ति को वंदन करते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) शनिवार को सुबह अपने सरकारी आवास से मिशन शक्ति ( Mission Shakti 4.0) के चौथे चरण का आगाज किया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ फ्लैग ऑफ कर महिला सशक्तिकरण रैली को रवाना किया, जो लखनऊ के विभिन्न चौराहों से होते हुए 1090 चौराहे पर समाप्त होगी।

इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि बीसी (बैंकिंग करेस्पोंडेंट) सखी ने ग्रामीण क्षेत्रों में जो योगदान दिया है कुछ लोग उसकी कल्पना नहीं कर सकते हैं। जो महिलाएं कम पढ़ी-लिखी थीं उन्होंने गांवों में बीसी सखी बनकर बैंक की कमी को पूरा किया है।

महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की पुलिस अधीक्षक रूचिता चौधरी ने बताया कि महिला सशक्तिकरण रैली रैली 5 कालीदास मार्ग से रवाना होकर उदादेवी चौराहा, क्लार्क अवध, केजीएमयू चौराहा, कोनेश्चर मंदिर, आई चौराहा, पॉलिटेक्निक चौराहा होते हुए 1090 चौराहे पर समाप्त होगी।

रैली के इन पड़ाव पर संबंधित थाना क्षेत्र की विशिष्ट महिलाएं मौजूद रहेंगी। इस दौरान क्षेत्र की महिलाएं और बेटियां भी मौजूद रहेंगी। सभी को मिशन शक्ति ( Mission Shakti 4.0) और नारी सशक्तिकरण से जुड़ी सभी योजनाओं के बारे में जानकारी दी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक के अनुसार, रैली में 80 पिंक स्कूटी, 6 फोर व्हीलर, डायल 112 की 20 गाड़ियां (महिला पीआरवी) और एंबुलेंस मौजूद रहेगी।

Related Post

प्रियंका गांधी

‘चुनाव के वक्त पाकिस्तान की नहीं, हिन्दुस्तान की बात कीजिए’- प्रियंका गांधी

Posted by - April 15, 2019 0
फतेहपुर सीकरी। सोमवार यानी आज कांग्रेस अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव ने फतेहपुर सीकरी से प्रत्याशी राज बब्बर के समर्थन में…
SAMRIDH Scheme

समृद्ध योजना: स्टार्टअप हब बनने की ओर मजबूती से आगे बढ़ रहा उत्तर प्रदेश

Posted by - February 10, 2026 0
लखनऊ। केंद्र सरकार के इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (मेटी) की महत्वाकांक्षी “स्टार्टअप एक्सेलेरेटर ऑफ मेटी फॉर प्रोडक्ट इनोवेशन, डेवलपमेंट…
CM Yogi

ईज ऑफ डूइंग बिजनेस में आज देश के अग्रणी राज्यों की श्रेणी में खड़ा है उत्तर प्रदेश: योगी

Posted by - November 1, 2023 0
गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि 2017 के पहले उत्तर प्रदेश का नौजवान अपने आप को यूपी…
AIMPLB

अयोध्या में पुनर्विचार याचिका को लेकर AIMPLB का मंथन शुरू, बड़ा एलान संभव

Posted by - November 17, 2019 0
लखनऊ। अयोध्या मामले में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ पुनर्विचार याचिका दाखिल की जाएगी। इस पर मुस्लिम पक्षकारों ने…