CM Dhami

सीएम धामी ने सौंपा 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र

272 0

देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को सचिवालय में उच्च शिक्षा विभाग के अन्तर्गत चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये।

उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की आयोजित परीक्षा में उच्च शिक्षा विभाग में कनिष्ठ सहायक के पद पर 43 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। ने चयनित 17 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये. शेष सभी अभ्यर्थियों को भी उच्च शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्ति पत्र भेजे जा रहे हैं।

धामी (CM Dhami) ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं दी. उन्होंने आशा व्यक्त की कि सभी चयनित अभ्यर्थी अपने कार्यक्षेत्र में पूरी ईमानदारी एवं कर्तव्यनिष्ठा के साथ कार्य करेंगे। उन्होंने कहा कि ईश्वर ने आप सभी को सेवा का अवसर प्रदान किया है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि बेहतर कार्यशैली से सभी राज्य के विकास में योगदान देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेहतर कार्य करने के लिए समय प्रबंधन का विशेष ध्यान रखना होगा। टाइम टेबल के हिसाब से अपनी दिनचर्या बनानी जरूरी है।

Chief Minister handed over appointment letters to 17 candidates

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य में सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया गया है। इसके लागू होने के बाद सभी भर्ती परीक्षाएं पूर्ण पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई है। इस कानून के लागू होने के बाद से राज्य में 05 लाख से अधिक लोग प्रतियोगी परिक्षाएं दे चुके हैं। योग्य अभ्यर्थियों का कई परीक्षाओं में चयन भी हो रहा है। उन्होंने प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे सभी अभ्यर्थियों से पूरे मनोयोग से तैयारी करने को कहा है।

सीएम धामी ने व्यासी जल विद्युत परियोजना की क्षतिपूर्ति भूमि मुआवजे की धनराशि की वितरित

इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, सचिव उच्च शिक्षा शैलेश बगौली, अपर सचिव डॉ. आशीष श्रीवास्तव एवं उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

CM Vishnudev Sai

CAA लागू करने के लिए मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री एवं केंद्रीय गृह मंत्री शाह को दी शुभकामनाएं

Posted by - March 11, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने नागरिकता संशोधन अधिनियम (CAA) लागू करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं…

धर्मांतरण के लिए भड़काने वाला इरफान कर चूका है PM के साथ मंच साझा, PM ने थपथपाई थी पीठ

Posted by - July 1, 2021 0
धर्मांतरण मामले में यूपी एटीएस के पकड़ में आए सांकेतिक भाषा के अनुवादक इरफान शेख को लेकर सनसनीखेज बातें सामने…
UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता

UNSC में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए अमेरिका का समर्थन करेगा

Posted by - February 26, 2020 0
नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (यूएनएससी) में भारत की स्थायी सदस्यता के लिए संयुक्त…
Eknath Shinde

स्पीकर चुनाव के बाद एकनाथ शिंदे ने पुराने विधानसभा अध्यक्षों का किया जिक्र

Posted by - July 3, 2022 0
मुंबई: महाराष्ट्र विधानसभा में आज स्पीकर का चुनाव हो गया है। बीजेपी से उम्मीदवार राहुल नार्वेकर (Rahul Narvekar) को जीत…