SS Sandhu

अधिकारियों के प्रशिक्षण हेतु मांग आधारित कार्यक्रम संचालित हों: डा. संधु

304 0

देहरादून। उत्तराखंड के मुख्य सचिव डॉ. एस.एस. संधु (SS Sandhu) की अध्यक्षता में मंगलवार को सचिवालय में डॉ. आर.एस. टोलिया उत्तराखण्ड प्रशासन अकादमी (एटीआई), नैनीताल की गवर्निंग बॉडी की बैठक हुयी। उन्होंने अधिकारियों को मांग आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रमों का अधिक से अधिक संचालित किए जाने की बात कही।

डा संधु (SS Sandhu) ने कहा कि प्रशिक्षण कार्यक्रमों को ऑनलाईन भी उपलब्ध कराया जाए। इसके लिए ऐप भी तैयार किया जा सकता है, जिसमें सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए उनके कार्य के अनुरूप प्रशिक्षण मॉड्यूल उपलब्ध रहें। उन्होंने भारत सरकार के सभी प्रशिक्षण मॉड्यूल्स के साथ ही राज्य में पहले से उपलब्ध प्रशिक्षण मॉड्यूल्स को भी इससे जोड़े जाने के निर्देश दिए। उन्होंने ऑनलाईन कोर्सेज को अधिक से अधिक बढ़ावा दिए जाने की बात कही। उन्होंने अकादमी के ई-लाईब्रेरी सिस्टम में नेशनल लाईब्रेरी को शामिल किए जाने के भी निर्देश दिए।

आपसी सामंजस्य से कार्य करें सम्बंधित विभाग: एसएस संधु

मुख्य सचिव (SS Sandhu) ने मिशन कर्मयोगी को गेम चेंजर बताते हुए इसे अधिक से अधिक लागू किए जाने के निर्देश दिए। कहा कि इसके लिए एटीआई की पूरी टीम का मजबूतीकरण किए जाने की आवश्यकता है। उन्होंने गवर्निंग बॉडी और कार्यकारिणी समिति में 2-2 विशेषज्ञों को रखे जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने एटीआई को शहरी स्थानीय निकायों को गोद लिए जाने का भी सुझाव दिया। कहा कि स्थानीय निकाय को गोद लेकर इसमें पूर्ण रूप से प्रशिक्षण मॉड्यूल को लागू किया जाए।

इस अवसर पर, एटीआई के महानिदेशक बी.पी. पाण्डेय, प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, सचिव शैलेश बगोली एवं दिलीप जावलकर सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Budget 2021: सीेएम योगी ने दी गई पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी व पूर्व राज्यपाल मोतीलाल वोरा को श्रद्धांजलि

Posted by - February 19, 2021 0
लखनऊ।  विधानमंडल के बजट सत्र के दूसरे दिन भी काफी हंगामा के बाद भी शुक्रवार को विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी…
CM Yogi

कांग्रेस अंतिम सांस गिन रही है ऑक्सीजन दोगे तो सुरक्षा में सेंध लगाएगीः सीएम योगी

Posted by - September 22, 2024 0
जींद/सोनीपत/करनाल। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) रविवार को हरियाणा के चुनावी दौरे पर पहुंचे। उन्होंने नरवाना, राई…

​​​​​​​राकेश अस्थाना को दिल्ली पुलिस चीफ बनाने के खिलाफ SC में याचिका

Posted by - July 31, 2021 0
दिल्ली पुलिस आयुक्त के रूप में राकेश अस्थाना की नियुक्ति को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट में एक अवमानना याचिका…
CM Dhami

किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री धामी से की भेंट

Posted by - October 10, 2022 0
देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से सोमवार को सचिवालय में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भेंट की। भारतीय…