CM Yogi

गंगा किनारे कल्पवृक्ष रोपकर मुख्यमंत्री ने वृक्षारोपण महाभियान-2023 का किया शुभारंभ

317 0

बिजनौर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शनिवार को बिजनौर से वृक्षारोपण महाभियान 2023 का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने गंगा किनारे कल्पवृक्ष का पौधा रोपित किया। इससे पूर्व उन्होंने विदुर कुटी में राजकीय संस्कृत इंटर कॉलेज की भूमि का शिलान्यास किया। उन्होंने 445 करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी किया।

वहीं प्रदेशव्यापी वृक्षारोपण अभियान का शुभारंभ करते हुए मुख्यमंत्री ने स्कूली बच्चों को पौधे वितरित किये और सभी से पर्यावरण बचाने के लिए बढ़ चढ़कर पौधरोपण करने का आह्वान किया। इसके उपरांत सीएम योगी ने जनसभा को संबोधित किया।

CM Yogi

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिजनौर का इतिहास हजारों वर्ष पुराना है। ये महात्मा विदुर की पावन साधना स्थली है, जहां गंगापुत्र भीष्म ने भी अपना बाल्य जीवन व्यतीत किया था। ये वो भूमि है जहां पर भगवान श्रीकृष्ण ने दुर्योधन के मालपुए को छोड़कर महात्मा विदुर के घर सरसों का साग खाया था। क्योंकि महात्मा विदुर सात्विकता और लोककल्याण का प्रतीक हैं।

अपने उद्बोधन में मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि महात्मा विदुर के इस पावन धरा को नमन करते हुए मैं बिजनौर वासियों को और उत्तर प्रदेश वासियों को वृक्षारोपण महाभियान 2023 की हृदय से बधाई देता हूं। आज यूपी एक नया रिकॉर्ड बना रहा है, जब 30 करोड़ वृक्षारोपण अभियान को पूरे प्रदेश में चलाया जा रहा है। आज वृक्षारोपण महाभियान के अवसर पर मुझे मां गंगा के तट और महात्मा विदुर की पावन साधना स्थली पर आप सबसे संवाद करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। मां गंगा केवल एक नदी नहीं बल्कि ये देव नदी हैं। यही नहीं हमारे यहां वृक्षों में भी देवताओं का वास बताया गया है।

CM Yogi

मुख्यमंत्री (CM Yogi)  ने कहा कि बिजनौर भारत के इतिहास की धरती है। यहीं पर गंगा पुत्र भीष्म ने अपना बचपन बिताया था। भारत के इतिहास में महात्मा विदुर की विद्वता और उदारता से भला कौन परिचित नहीं है। ये मेरे लिए गर्व का विषय है कि 2023 के वृक्षारोपण महाभियान को आगे बढ़ाने का अवसर मुझे इसी पुण्यधरा पर प्राप्त हुआ है। ये महाभियान आज पूरे प्रदेश में व्यापक पैमाने पर चल रहा है।

एके शर्मा के आह्वान पर आगरा में 42 लाख पौधों का हुआ रोपण

इस अवसर पर प्रदेश सरकार के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह, वनमंत्री अरुण कुमार सक्सेना, अपर मुख्य सचिव वन मनोज सिंह, प्रमुख सचिव गृह संजय प्रसाद, प्रधान मुख्य वन संरक्षक ममता संजीव दुबे, पूर्व मंत्री अशोक कटारिया, जिला पंचायत अध्यक्ष साकेत प्रताप सिंह, विधायक सुशांत सिंह, सुचि चौधरी, अशोक राणा चौधरी, ओम कुमार, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष वाल्मीकि सहित पार्टी के पदाधिकारीगण मौजूद रहे।

Related Post

बिना सुरक्षा के जब वीआईपी नेताओं की बेटियां चलेंगी तब इन्हें डर लगेगा और नींद से जागेंगे

Posted by - December 8, 2019 0
नई दिल्ली। दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालिवाल ने रविवार को देश के गृहमंत्री अमित शाह को पत्र लिखा…

निर्दलीय विधायक खट्टर सरकार का हिस्सा बनकर अपने हाथों अपनी ही कब्र खोद – हुड्डा

Posted by - October 25, 2019 0
नई दिल्ली। सरकार बनाने के लिए चल रही जद्दोजहद के बीच कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा का अजीबोगरीब बयान सामने आया…
CM Yogi reached PGI to know the condition of Acharya Satyendra Das

आचार्य सत्येंद्र दास का कुशलक्षेम जानने पीजीआई पहुंचे सीएम योगी

Posted by - February 4, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने मंगलवार शाम एसजीपीजीआई पहुंचकर आचार्य सत्येंद्र दास का कुशलक्षेम जाना। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर…