CM Yogi

सीएम योगी की अपील, आज के दिन कम से कम एक पौधा आवश्य लगाएं

439 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने प्रदेश की जनता से ‘वृक्षारोपण जन अभियान-2023’ (Plantation Campaign) के तहत कम से कम एक पौधा लगाने की अपील की है। इस अभियान के तहत प्रदेश भर में 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है।

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) ने शनिवार को ट्वीट कर कहा कि ‘हमारे लिए पर्यावरण की रक्षा आस्था का विषय है। हमारे पास प्राकृतिक संसाधन हैं, क्योंकि हमारी पिछली पीढ़ियों ने इन संसाधनों की रक्षा की। हमें अपनी आने वाली पीढ़ियों के लिए भी ऐसा करना चाहिए।’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) के इन विचारों को आत्मसात करते हुए आज ‘पेड़ लगाओ-पेड़ बचाओ’ थीम पर प्रारंभ हो रहे ‘वृक्षारोपण जन अभियान-2023’ के अंतर्गत प्रदेश में 35 करोड़ पौधे रोपने का लक्ष्य रखा गया है।

योगी सरकार ने की पुख्ता तैयारी, रोपे गये एक एक पौधे की मिलेगी पूरी जानकारी

यह लक्ष्य सहजीवन-सहअस्तिव का संदेश देती अपनी सनातन संस्कृति के जीवनदायक मूल्यों से हमारे जुड़ाव को बढ़ाने का एक महा-अनुष्ठान भी है। अतः पर्यावरण संरक्षण व पारिस्थितिकी संतुलन को सुनिश्चित करते इस ईश्वरीय कार्य में आप सभी की सहभागिता अत्यंत आवश्यक है।

आप सभी से अपील है कि आज कम से कम एक पौधा अवश्य लगाएं और इस लोक-कल्याणकारी मुहिम को सफल बनाएं।

Related Post

प्रयागराज में शौच के लिए गई नाबालिग के साथ गैंग रेप, बेहोशी की हालत में मिली

Posted by - June 30, 2021 0
संगम नगरी प्रयागराज में एक बार फिर मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। करछना थाना क्षेत्र…
Pushkar Singh Dhami

मुख्यमंत्री ने किया भ्रष्टाचार मुक्त उत्तराखण्ड एप- 1064 का शुभारम्भ

Posted by - April 8, 2022 0
देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (Chief Minister Pushkar Singh Dhami) ने शुक्रवार को सचिवालय में विजिलेंस विभाग द्वारा द्वारा निर्मित…
cm yogi

माता वैष्णो देवी धाम में हुए हादसे से मन अत्यंत व्यथित : सीएम योगी

Posted by - January 1, 2022 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने माता वैष्णो देवी धाम (Vaishno Devi)  में हुए दुर्भाग्यपूर्ण हादसे…