CM Dhami

पीएम ने सीएम धामी से फोन पर ली बारिश की जानकारी, सहयोग का दिया भरोसा

387 0

देहारादून। प्रधामन्त्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से दूरभाष पर बात कर उत्तराखंड में भारी बारिश आदि की स्थिति के बारे में जानकारी ली। उन्हें केन्द्र से सहयोग का भरोसा दिया। मुख्यमंत्री धामी ने ट्वीट कर यह जानकारी दी।

प्रधानमंत्री ने जान-माल की क्षति, सड़कों की स्थिति सहित चार धाम यात्रा, कृषि, किसान और फसलों की स्थिति और कांवड़ यात्रा के संचालन के बारे में जानकारी प्राप्त की।

इस दौरान मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने भारी बारिश से विभिन्न स्थानों पर हुए जन धन की हानि और बाधित सड़कों के साथ ही चार धाम यात्रा और कांवड़ यात्रा के बारे में प्रधानमंत्री को विस्तार से जानकारी दी।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने किसानों और फसलों की स्थिति की जानकारी देते हुए कहा कि शासन, एसडीआरएफ, Police और प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड पर काम कर रहे हैं।

वन सम्पदाओं से लोगों की आजीविका में वृद्धि करने की दिशा में करें प्रयास: सीएम धामी

राज्य भर में जगह-जगह जेसीबी मशीनें तैनात की गई है ताकि बाधित सड़कों को तुरंत खोला जा सके. उच्च स्तर से लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है। प्रधानमंत्री ने केन्द्र से पूरे सहयोग के प्रति मुख्यमंत्री को आश्वस्त किया।

Related Post

इस्तीफे के बाद सिद्धू का बयान, कहा- सिस्टम में गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं, आखिरी दम तक लड़ूंगा लड़ाई

Posted by - September 29, 2021 0
चंडीगढ़। पंजाब के कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद नवजोत सिंह सिद्धू का पहला बयान सामने आया है।…
CM Dhami

सीएम धामी ने बद्रीनाथ धाम में व्यवस्था का जायजा लिया

Posted by - October 19, 2022 0
बद्रीनाथ। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) बुधवार सुबह बद्रीनाथ धाम पहुंचे। बद्रीनाथ मंदिर (Badrinath Dham) में भगवान बद्री विशाल…
CM Dhami inaugurated the Kumaon Dwar Festival in Haldwani

सीएम धामी ने कहा — तकनीकी युग में भी हमारी परंपराएं जीवित हैं, यह महोत्सव इसका प्रमाण है

Posted by - October 14, 2025 0
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने सोमवार को हल्द्वानी के एमबी इंटर कॉलेज मैदान में आयोजित पांच दिवसीय…