AK Sharma

ऊर्जा मंत्री की अपील, बरसात में लोग बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर से रहें दूर

417 0

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma)  ने नागरिकों से अपील की है कि बरसात के दौरान बिजली के पोल, ट्रांसफार्मर व इसकी सुरक्षा के लिए लगी ग्रील, झूलते तारों और बिजली के बाक्सों से उचित दूरी बनाकर रहें। इनके आस-पास जलभराव होने पर वहां जाने से बचें तथा बेजुबान जानवरों को भी इनसे दूर रखने का प्रयास करें। उन्होंने कहा कि बरसात में इन पर विद्युत करंट उतरने का खतरा बना रहता है, जिससे अन्जाने में जन-धन की हानि हो जाती है।

ऊर्जा मंत्री (AK Sharma)  ने अधिकारियों को भी निर्देश दिये हैं कि विद्युत उपकरणों में उतर रहे करंट की सूचना का तत्काल संज्ञान लिया जाय और करंट उतरने के कारणों की विधिवत जांच कर इसका समाधान भी किया जाय।

महिला अपराधों के निस्तारण में उप्र का वर्चस्व बरकरार

उन्होंने (AK Sharma)  कहा कि इसके स्थायी समाधान निकालने के भी प्रयास किये जाएं, जिससे कि लोगों को ऐसी दुर्घटनाओं से हो रहे नुकसान से बचाया जा सके। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि लोगों को इस सम्बंध में अधिक से अधिक जागरूक किया जाय।

उन्होंने (AK Sharma) कहा है कि बरसात के दौरान लोग बिजली के तारों एवं खम्भों को छूते हुए पेड़ों से भी दूरी बनाकर रहें, इस पर भी करंट उतरने की संभावना बनी रहती है।

Related Post

Air Cargo Terminal

सीएम योगी के ड्रीम प्रोजेक्ट को मिली रफ्तार, देश के सबसे बड़े एयर कॉर्गो टर्मिनल का हुआ भूमिपूजन

Posted by - September 29, 2023 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश को लैंड लॉक फ्री स्टेट के रूप में विकसित करते हुए वन ट्रिलियन डॉलर इकॉनमी का लक्ष्य…
PM Vishwakarma scheme

‘पीएम विश्वकर्मा’ के लाभार्थियों का कौशल भी निखारेगी योगी सरकार

Posted by - September 13, 2023 0
लखनऊ। पीएम मोदी की महत्वाकांक्षी योजना पीएम विश्वकर्मा (PM Vishwakarma)  को उत्तर प्रदेश में वृहद स्तर पर लागू किए जाने…

राजधानी दिल्‍ली में ब्लैकआउट की आशंका, केजरीवाल ने पीएम मोदी को लिखी चिट्ठी

Posted by - October 9, 2021 0
नई दिल्ली। कोयले की कमी के चलते राजधानी दिल्ली समेत कई राज्यों में अभूतपूर्व बिजली संकट दस्तक दे रहा है।…