Job Fair

वाराणसी में लगा मेगा जॉब फेयर, 208 युवाओं को मिली नौकरी, 20 को मिला 6 लाख का पैकेज

387 0

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के युवा अब विदेश में नौकरी करने के नाम पर ठगे नहीं जाएंगे। योगी सरकार ने खुद विदेश में नौकरी करने के इच्छुक युवाओं को नौकरी दिलाने का दायित्व संभल लिया है वह भी पूरे सामाजिक सुरक्षा के साथ। वाराणसी में बुधवार को लगे मेगा जॉब फेयर (Mega Job Fair) में अबुधाबी में नौकरी के लिए 6 लाख के पैकेज का जॉब ऑफर मिला है। रोजगार मेले में कुल 208 युवाओं को जॉब ऑफर मिला है। इसमें 36 राष्ट्रीय और बहुराष्ट्रीय कम्पनियों ने रोजगार मेले में नौकरी देने के हिस्सा लिया।

योगी सरकार युवाओं को विदेश में नौकरी करने के सपनों को साकार करने के लिए वाराणसी में वृहद् रोजगार मेले (Job Fair) का आयोजन किया। वाराणसी क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय के रोजगार मेला प्रभारी दीप सिंह ने बताया कि अबुधाबी में नौकरी के लिए स्किल इंडिया इंटरनेशनल सेंटर ने 6 लाख के पैकेज़ पर 20 युवाओं को नौकरी का ऑफर दिया है।

इसके अलावा रोजगार मेले में भाग लेने के लिए नेशनल और मल्टी नेशनल कंपनी ने भी कुल 208 युवाओं को नौकरी के लिए ऑफर दिया। शिवपुर के क्रीडेंस इंटरनेशनल स्कूल में रोजगार मेले का आयोजन हुआ।

सीएम योगी ने ईद-उल-अज़हा पर प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर कुछ बेईमान एजेंट पहले युवाओं से मोटी रकम ऐंठ लेते थे। ऐसे युवाओं को नौकरी मिलना तो दूर अपने वतन वापस लौटने के लिए भी जद्दोजहद करनी पड़ती थी। मोदी-योगी सरकार सरकार विदेश में सिर्फ नौकरी ही नहीं दिला रही है, बल्कि नौकरी पाए हुए युवाओं को ट्रैंनिंग भी देगी।

नौकरी पाए हुए युवा को उस देश की भाषा, संस्कृति, वर्किंग कल्चर आदि की बारीकी से जानकारी दी जाएगी, जिससे नौकरी पाए हुए युवक या युवती को अन्य देश में किसी तरह की परेशानी न हो।

Related Post

cm yogi

स्वच्छ, सुरक्षित और सुव्यवस्थित महाकुम्भ के लिए प्रधानमंत्री देंगे 7000 करोड़ से अधिक का उपहार: मुख्यमंत्री

Posted by - December 7, 2024 0
प्रयागराज : विश्व के सबसे बड़े आध्यत्मिक-सांस्कृतिक समागम ‘प्रयागराज महाकुम्भ’ (Prayagraj Maha Kumbh) के औपचारिक शुभारंभ से पूर्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
UP GIS

रोड शो के माध्यम से चंडीगढ़ में घरेलू निवेशकों को साधेगी ‘टीम योगी’

Posted by - January 26, 2023 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर घरेलू निवेशकों को साधने में जुटी टीम योगी (Team Yogi) शुक्रवार…
AK Sharma inaugurated projects worth Rs 36 crore.

प्रदेश सरकार का संकल्प – स्वच्छ, सुंदर और विकसित नगरों की ओर उत्तर प्रदेश: एके शर्मा

Posted by - November 5, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने अपने मऊ भ्रमण के दौरान आदर्श…
CM Yogi bowed his head in the court of Ram Lala

मुख्यमंत्री ने रामलला के दरबार में नवाया शीश, हनुमानगढ़ी में टेका मत्था

Posted by - December 5, 2024 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) गुरुवार को एक दिवसीय दौरे पर अयोध्या पहुंचे। राम कथा पार्क हेलीपैड से मुख्यमंत्री…