ओपी राजभर

राजभर का योगी सरकार से इस्‍तीफा, कहा- भाजपा मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर रही

1028 0

नई दिल्ली। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के प्रमुख ओमप्रकाश राजभर और बीजेपी के बीच महीनों से जारी उठा-पटक का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। राजभर ने योगी आदित्यनाथ कैबिनेट से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने कहा कि उन्होंने 13 अप्रैल को ही इस्तीफा दे दिया था। राजभर ने कहा, ’13 की रात को राज्य मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव2019: नामांकन खारिज होने के बाद तेज बहादुर ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा

आपको बता दें राजभर ने बताया कि मैंने बीजेपी से कहा था कि मैं अपने सिंबल पर चुनाव लड़ना चाहता हूं और हम सिर्फ एक ही सीट पर चुनाव लड़ेंगे। लेकिन वे लोग इस बात को लेकर राजी नहीं हुए और मेरा इस्तीफा भी स्वीकार नहीं किया गया। मैंने चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज करा दी है।

ये भी पढ़ें :-राफेल पर पुनर्विचार और राहुल के खिलाफ अवमानना याचिका पर 10 मई को सुनवाई सुप्रीम कोर्ट करेगा 

जानकारी के मुताबिक राजभर ने कहा कि अब भाजपा मेरे नाम का गलत इस्तेमाल कर रही है। मेरे साथ मेरे सहयोगियों ने भी अपने दायित्यों से इस्तीफा दे दिया है। उसके बाद भी ऐसा किया जा रहा है, यह ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि चुनावी लाभ लेने के लिए भाजपा अपने कार्यक्रमों में हमसे जुड़े फोटो व झंडे का इस्तेमाल कर रही है।

Related Post

नवजोत सिंह सिद्धू

सिद्धू बोले- मोदी जी खाली पेट योग और खाली जेब खाता खुलवा रहें हैं, ये कैसी राष्ट्रभक्ति?

Posted by - April 17, 2019 0
गुजरात। कांग्रेसी नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू ने अहमदाबाद में पीएम नरेंद्र मोदी व भाजपा पर…
AK Sharma

यूपी में कूड़ा प्रबंधन क्षमता को दोगुना करने की तैयारी, प्रतिदिन निकलता है 20 हजार टन कूड़ा

Posted by - July 31, 2024 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने बुधवार को विधानसभा में प्रश्नकाल के…
‘जहर की बोतल’

लोकसभा चुनाव से पहले कन्हैया कुमार को लेकर संजय राउत विवादित बयान

Posted by - April 2, 2019 0
मुंबई। लोकसभा चुनाव 2019 से पहले, राउत ने बिहार के बेगूसराय से चुनाव लड़ रहे भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उम्मीदवार…
गुरु पूर्णिमा

लोकतंत्र में देशभक्ति का मतलब सरकार का समर्थन करना ही नहीं : वेंकैया नायडू

Posted by - February 2, 2020 0
कर्नाटक। कर्नाटक के हुबली शहर में देश के उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि हिंसा से विकास…
CM Yogi

कार्यक्रम में पार्किंग, पेयजल, स्वच्छता और यूरिनल जैसी व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाएंः मुख्यमंत्री

Posted by - May 28, 2025 0
कानपुर: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 30 मई को कानपुर दौरे पर आएंगे, जहां वे हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का…