E-Buses

एसी बसों को दुरुस्त करेगा यूपी रोडवेज

344 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश परिवहन निगम को बसों (Buses) के रखरखाव सुधारने व इससे जुड़ी समस्त व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने का निर्देश दिया गया है। मौसम के मद्देनजर गर्मियों में वातानुकूलित बसों (AC Buses) की व्यवस्था सुदृढ़ कराने को भी कहा गया है। योगी सरकार यात्रियों की सुरक्षा के साथ ही सफाई पर भी विशेष नजर रख रही है।

फील्ड में जाकर की पड़ताल

मुख्यमंत्री योगी (CM Yogi) के निर्देश पर परिवहन निगम के अफसरों ने बुधवार को फील्ड में बसों की हकीकत परखी। योगी सरकार का निर्देश है कि गर्मियों के मौसम में यात्रियों को आवागमन के दौरान किसी प्रकार की दिक्कत न हो। कोच फैन, पर्दों व आपातकालीन द्वार सील न होने से गर्म हवा आने की परेशानी यात्रियों को न हो। खासतौर पर बसों के एसी (AC Buses) सुव्यवस्थित होने चाहिए।

सभी व्यवस्था सुधारनी होगी

योगी सरकार (Yogi Government) की ओर से समस्त सेवा प्रबंधकों व सहायक क्षेत्रीय प्रबंधकों को 15 जून तक समस्याओं के समाधान का निर्देश दिया गया है। परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने कहा कि मौसम के मद्देनजर बसों में लगे वातानुकूलित संयंत्रों का मेंटिनेंस कराने, वातानुकूलित बसों (AC Buses) में लगे पर्दों को ठीक कराने एवं यात्री कोच को एयरटाइट कराने के निर्देश दिए गए। वातानुकूलित बसों की सफाई की विशेष व्यवस्था सुनिश्चित की जाये।

Related Post

करवाचौथ व्रतः जानें कितने बजे लगेगी चौथ, चंद्रोदय का क्या रहेगा समय

Posted by - October 15, 2019 0
लखनऊ डेस्क। पति की दीर्घायु की मंगलकामना के लिए सुहागिनें बृहस्पतिवार यानी 17 को करवाचौथ का व्रत रखेंगी। चंद्रोदय 8…
AK Sharma

जिन्हें भगवान राम में श्रद्धा नहीं, वे मथुरा में जाकर ही कुछ कर दें: एके शर्मा

Posted by - February 6, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने मंगलवार को विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण…
Footwear-Leather Industry

यूपी में लेदर, फुटवेयर एक्सपोर्ट को बढ़ाएंगे प्राइवेट इंडस्ट्रियल पार्क

Posted by - April 24, 2025 0
लखनऊ । उत्तर प्रदेश को ‘उद्यम प्रदेश’ में परिवर्तित कर रही योगी सरकार राज्य के ‘वन ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी’…
रघुवर दास

झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास बोले- मेरे पास सिर्फ एक मकान, मैं हूं भूमिहीन

Posted by - November 22, 2019 0
रांची। झारखंड के मुख्‍यमंत्री रघुवर दास प्रदेश में हो रहे विधानसभा चुनाव के बीच मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में…
AK Sharma

किसानों की तरक्की को समर्पित था स्व. बाबू गेंदा सिंह का सम्पूर्ण जीवन: एके शर्मा

Posted by - November 15, 2023 0
कुशीनगर। नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma), सांसद देवरिया, सांसद कुशीनगर, विधायकगण द्वारा विकास खंड तमकुही के…