Yoga

15 जून से लखनऊ में चढ़ेगा योग का पारा

390 0

लखनऊ। लखनऊ में स्थित केन्द्रीय विभागों के कार्यालयों और उत्तर प्रदेश के सरकारी विभागों में कार्यरत कर्मचारियों ने योग अभ्यास शुरू कर दिया है। 15 जून से लखनऊ में शिक्षण समितियों, सामाजिक संगठनों के योगाभ्यास में भागीदारी किये जाने के बाद पूरे तरह से योग (Yoga)  का पारा चढ़ेगा।

अलीगंज स्थित केन्द्रीय भवन में आजकल योग अभ्यास की चर्चाओं के बीच एक दूसरे से बेहतर योग (Yoga) करने की होड़ लगी हुई है। केन्द्रीय भवन में आईटीबीपी के अधिकारियों की ओर से रविवार को योगाभ्यास हुआ। जिसमें योग की विभिन्न स्थितियों में अभ्यास कर गलतियों का सुधार कराया गया। इसी तरह शहर के बिजनौर क्षेत्र में द्रुत कार्य बल की 91 वीं बटालियन के अधिकारियों ने अपने कैम्प के साथ ही प्रसिद्ध रेजीडेंसी पार्क में भी योगाभ्यास किया।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (International Yoga Day) के लिए एक सप्ताह तक योग (Yoga)  करने और योग सप्ताह मनाने का निर्देश मुख्यमंत्री कार्यालय से होने के बाद उत्तर प्रदेशके बड़े सरकारी विभागों में अधिकारियों ने 15 जून से योगाभ्यास की अपनी तैयारियों के लिए चर्चा की। लोक निर्माण विभाग में बीते वर्ष की भांति खुले में योगाभ्यास करने के लिए तैयारी की जा रही है।

उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग में मंत्री स्वतंत्रदेव सिंह सहित अधिकारियों की ओर से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस (Yoga Day) मनाने के लिए भव्य आयोजन की तैयारी है। इससे पहले विभागीय अधिकारी 15 जून से एक सप्ताह तक योग अभ्यास करेंगे। लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डा।इन्द्रमणि त्रिपाठी के नेतृत्व में प्राधिकरण के अधिकारी योग सप्ताह मनाने के लिए पार्कों को स्वच्छ कराने और उचित स्थान का चयन करने के लिए मंगलवार से लगेंगे।

लाइव सीसीटीवी सर्विलांस के दायरे में आयोजित होगी बीएड परीक्षा

गोमती नदी के किनारे पार्कों में भी योगाभ्यास की तैयारी में सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता लगे हुए हैं। योग सप्ताह मनाने के लिए खुले पार्क का चयन करते हुए गोमती नदी का किनारा बेहतर विकल्प दिख रहा है। झूलेलाल पार्क घाट पर स्थानीय सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता 15 जून से अभ्यास करते नजर आएंगे।

इसी तरह जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार के नेतृत्व में अधिकारियों की एक टीम शहर के विभिन्न आयोजनों को लेकर जानकारी सूचीबद्ध करने जा रही है, जिससे शहर में होने वाले कुल योग दिवस आयोजन की जानकारी एकत्रित की जा सके। इसके साथ ही जिला प्रशासन की पूरी टीम स्वयं भी योगाभ्यास करने वाली है।

Related Post

AI

एआई से लैस होगा यूपी का सड़क सुरक्षा मॉडल, योगी सरकार की पहल को भारत सरकार की मंजूरी

Posted by - July 29, 2025 0
लखनऊ : भारत सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) ने उत्तर प्रदेश परिवहन विभाग की कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI)…
CM Yogi

योगी सरकार में मिला संस्कृत को बढ़ावा, 73 नए संस्कृत महाविद्यालयों को मान्यता

Posted by - April 9, 2025 0
लखनऊ : संस्कृत के प्रचार-प्रसार और रोजगारपरक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए योगी सरकार ने कई अहम फैसले लिए…
CM

मिट्टी भराई का कार्य अब तक पूर्ण न होने पर सीएम ने जताई नाराजगी

Posted by - April 9, 2022 0
गोरखपुर: विकास परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण कराने को लेकर बेहद गंभीर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने…
Electricity reached Manipur Grant for the first time

गोण्डा के मनीपुर ग्रांट में पहली बार पहुंची बिजली,कनेक्शन देने की प्रक्रिया शुरू

Posted by - April 4, 2025 0
लखनऊ/गोण्डा । उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने एक बार फिर साबित किया है कि उसकी प्राथमिकता…