g-20

ऑर्नामेंटल टावर बढ़ा रहे काशी की खूबसूरती

377 0

वाराणसी। G-20 देशों के विकास मंत्रियों की बैठक 11 से 13 जून तक वाराणसी में प्रस्तावित है। इस सम्मेलन में दुनिया के जी-20 देशों के आर्थिक महाबली देशों के मेहमान शामिल होंगे। पूरे विश्व में काशी की अपनी अलग पहचान है। ब्रांड बनारस बन चुकी काशी की ब्रांडिंग का G-20 सम्मेलन एक सुनहरा अवसर भी है।

योगी सरकार G-20 देशों के मेहमानों के काशी आगमन से पहले शहर की तस्वीर बदल रही है। शहर में बागवानी, स्कल्पचर और लाइटिंग से तो सजाया जा ही रहा है साथ ही काशी की खूबसूरती ऑर्नामेंटल टावर भी बढ़ा रहे हैं।

G-20 देशों के विकास मंत्रियों का समूह वाराणसी आने पर काशी की थाती देखेगा। योगी सरकार काशी को बेहद आकर्षक तरीके से सजा रही है। अपर नगर आयुक्त राजीव राय ने बताया कि मेहमानों के रुट पर ऑर्नामेंटल टावर लगाए गए हैं, जिसमें हरहुआ चौराहे से लेकर ट्रेड फैसिलिटेशन सेंटर की तरफ और एक ऑर्नामेंटल टावर चौराहे की दूसरी तरफ है।

इसी प्रकार अम्बेडकर चौराहा, कचहरी चौराहा और कमिश्नर रेजिडेंस के पास एवं नमो घाट पर भी ऑर्नामेंटल टावर लगाये गये हैं। अलग-अलग टावर को कई आकर्षक आकृति में बनाया गया है। रंग बिरंगे रौशनी से नहाये हुए ऑर्नामेंटल टावर देखने में बेहद खूबसूरत और आकर्षक लग रहे हैं।

लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट समेत 7 वीआईपी मार्गो को प्रकाश के संयोजन से आकर्षक बनाया गया है। रास्ते में पड़ने वाले अंडर पास, फुट ओवर ब्रिज को लाइट और फसाड लाइट से जगमग किया गया है। एयरपोर्ट से अतुलानन्द तक डिवाइडर पर लगे पौधों पर पड़ने वाली रौशनी अद्भुत आभा बिखेर रही है। चौराहे एयरपोर्ट से हरहुआ मार्ग के ब्रिज पर G-20 देशों के झंडे लगाए गए हैं। वरुणा ब्रिज को भी फूलों और अलग-अलग रंगों के प्रकाश से खूबसूरती से सजाया गया है।

Related Post

Vasundhara Raje

राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे पहुंची मथुरा, उमड़ा जनसमूह

Posted by - March 7, 2021 0
मथुरा। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) रविवार की सुबह 9:30 पर जयपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा मथुरा के…
CM Yogi

पेयजल, सिंचाई व राहत प्रबंधन में किसी भी स्तर पर शिथिलता स्वीकार्य नहीं : मुख्यमंत्री योगी

Posted by - May 1, 2026 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में भीषण गर्मी और इस वर्ष सामान्य से कम वर्षा की आशंका को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी…
Anuj Jha administered the oath of the Preamble of the Constitution

अनुशासन, निष्ठा और कार्य के प्रति समर्पण ही यथार्थ राष्ट्रप्रेम : अनुज झा

Posted by - January 27, 2025 0
लखनऊ। देश के 76वें गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में सचिव/निदेशक नगरीय निकाय निदेशालय एवं राज्य मिशन निदेशक अनुज कुमार झा…
Operation Kayakalp

सफल हो रहा सीएम योगी का ‘संकल्प’, प्रदेश का भविष्य संवार रहा ‘ऑपरेशन कायाकल्प’

Posted by - April 16, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में गुणवत्तापूर्ण मूलभूत शिक्षण सुविधाएं उपलब्ध कराने का सीएम योगी का संकल्प ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ (Operation Kayakalp) के…