CM Yogi

विकास कार्यो के लिये प्रदेश में पैसे की कोई कमी नहीं: योगी

321 0

महराजगंज। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को कहा कि उनकी सरकार विकास को संरक्षण देने का काम कर रही है जिसके चलते प्रदेश में विकास कार्यो की रफ्तार तेज है।

जिले के चौक बाजार विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने के बाद श्री योगी (CM Yogi) ने एक जनसभा को संबोधित करते हुये कहा कि प्रदेश में विकास कार्य तेजी से हो रहा है। जनता के पैसे से ही विकास कार्य हो रहा है। सरकार सिर्फ और सिर्फ विकास को संरक्षण देने का काम कर रही है। विकास कार्यो के लिये प्रदेश में पैसे की कोई कमी नहीं है बल्कि सही ढंग से कार्यों को करने की जरूरत है।

उन्होंने (CM Yogi) कहा कि धर्म के कार्यों को कर्तव्य के साथ जोड़कर चलना चाहिए, तभी आमजन या फिर सरकार की मंशा पूरी होगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ करते हुए उन्होने कहा कि वैश्विक मंच पर आज प्रधानमंत्री की वाह वाही हो रही है। ऐसे में हमारे देश के लोगों को गर्व करना चाहिए और हमें भी ऐसे कार्य करना चाहिए जिससे परिवार एवं समाज में हमें भी सम्मान मिल सके।

और प्रगाढ़ हुए उत्तर प्रदेश और दक्षिण कोरिया के रिश्ते, कई सेक्टर में हुआ एमओयू

इसके साथ ही मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सोहगीबरवा जंगल में स्थित सोनाड़ी देवी मंदिर में दर्शन पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने इस दौरान मंदिर से जुड़े छावनी व गौशाला का भी निरीक्षण किया।

Related Post

Governor

राज्यपाल से मिस उत्तराखंड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट ने की मुलाकात

Posted by - May 6, 2022 0
देहारादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) (Governor) से मुलाकात करती हुईं मिस उत्तराखण्ड-2022 ऐश्वर्या बिष्ट (Aishwarya Bisht) व…
Eid-ul-Azha

‘यूपी: भारत का ग्रोथ इंजन’ की थीम पर सभी निकायों में लगेगा त्रिदिवसीय मेला : अमृत अभिजात

Posted by - March 25, 2025 0
लखनऊ। प्रदेश सरकार के ‘सेवा, सुरक्षा व सुशासन की नीति के 8 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर दिनांक 25,…
CM Yogi

सीएम का आरोप- जनता पिसती थी तो बबुआ घर से बाहर नहीं निकलता था

Posted by - September 19, 2024 0
अयोध्या/लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) विद्या इंटर कॉलेज मिल्कीपुर में आयोजित जनसभा में सपा पर आक्रामक रहे। समाजवादी पार्टी…
CM Yogi inaugurated Employment Maha Kumbh 2025 in Lucknow

नियुक्ति देने वाली कंपनियों के अतिरिक्त चार्जेज वहन करेगी सरकार- मुख्यमंत्री

Posted by - August 26, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि प्रदेश में कार्य करने वाले प्रत्येक युवा को न्यूनतम वेतन की…

बीजेपी कार्यकर्ताओं की गुंडई! एबीपी पत्रकार को बंधक बना पीटा

Posted by - July 8, 2021 0
यूपी के कन्नौज जिले में बीजेपी कार्यकर्ताओं की गुंडई देखने को मिली है, जहां कार्यकर्ताओं ने पत्रकार नित्य मिश्रा के…