Kedar Lord Rudranath

चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ के श्रद्धालुओं के लिए खुले कपाट

355 0

गोपेश्वर। उच्च हिमालयी क्षेत्र स्थित चतुर्थ केदार भगवान रुद्रनाथ ( Kedar Lord Rudranath) के कपाट शनिवार को ब्रह्म मुहूर्त में विधि विधान, वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक रीति रिवाजों के साथ छह माह के लिए आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गये हैं। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान रुद्रनाथ के जयकारे लगाये।

रुद्रनाथ ( Kedar Lord Rudranath) के मुख्य पुजारी जनार्दन प्रसाद तिवारी ने विधि विधान से श्रद्धालुओं की मौजूदगी में कपाट खोलने की प्रक्रिया सम्पन्न की। अगले छह माह तक भगवान रुद्रनाथ यहीं विराजमान रहेंगे।

कार्यकर्ताओं की बदौलत मिली जिम्मेदारी, पांचों सीट पर भाजपा लहराएगी परचम : धामी

गौरतलब है कि शीतकाल में भगवान रुद्रनाथ ( Kedar Lord Rudranath)  की उत्सव डोली गोपीनाथ मंदिर में विराजमान होती है। 18 मई को उत्सव डोली उच्च हिमालय कैलाश के लिए रवाना हुई थी जो 19 मई को रुद्रनाथ ( Kedar Lord Rudranath) पहुंच गई थी। शनिवार को विधि विधान के साथ रुद्रनाथ के कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए गये हैं।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

26 हार्डकोर नक्सलियों का आत्मसमर्पण, CM साय ने बताई सरकार की नीति की सफलता

Posted by - April 7, 2025 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज दंतेवाड़ा जिले में 26 हार्डकोर नक्सलियों के आत्मसमर्पण को सरकार की…
ASSAM Politics

मतगणना से पहले प्रत्याशियों को बचाने में जुटी कांग्रेस, सभी प्रत्याशियों को लाया गया जयपुर

Posted by - April 9, 2021 0
जयपुर। असम में कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ने वाले कांग्रेस प्रत्याशियों को जयपुर लाया गया है। बताया जा रहा…
Valentine's Day

‘वैलेन्टाइन दिवस’ को ‘पारिवारिक एकता दिवस’ के रूप में मनाएं

Posted by - February 5, 2021 0
डॉ. जगदीश गांधी    ‘वैलेन्टाइन दिवस’ के वास्तविक, पवित्र एवं शुद्ध भावना को समझने की आवश्यकता संसार को ‘परिवार बसाने’…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने यू-प्रिपेयर के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर भेजने के दिये निर्देश

Posted by - September 26, 2025 0
देहारादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को सचिवालय में आपदा प्रबन्धन विभाग एवं विश्व बैंक के अधिकारियों…