CM Yogi listened problems in Janta Darshan

जनता दर्शन में बोले सीएम योगी, इलाज में मदद को जाएगा डीएम का फोन

454 0

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों के उपचार में आर्थिक सहायता के प्रार्थना पत्रों को जल्द से जल्द शासन में भेजने का निर्देश अधिकारियों को दिया है। उन्होंने कहा है कि गंभीर बीमारी से पीड़ित लोगों का इलाज बेहतरीन अस्पतालों में कराया जाएगा। इसके लिए मरीज की कमजोर आर्थिक स्थिति बाधा नहीं बनेगी।

सीएम योगी (CM Yogi) ने यह निर्देश सोमवार सुबह गोरखनाथ मंदिर में जनता दर्शन के दौरान दिए। मंदिर परिसर के महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन के सामने आयोजित जनता दर्शन में उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और निराकरण का भरोसा दिया। सोमवार को मुख्यमंत्री से मिलकर अपनी समस्या बताने वालों में बड़ी संख्या उन लोगों की रही जो गंभीर बीमारियों के इलाज में आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे थे।

एक महिला ने लखनऊ के एक अस्पताल में अपने परिजन के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार की। महिला द्वारा बताया गया अस्पताल संभवतः इलाज सहायता प्राप्त करने को अर्हता नहीं रखता है। इस पर मुख्यमंत्री ने तुरंत अधिकारियों को निर्देशित किया कि मरीज को एसजीपीजीआई या केजीएमयू में भर्ती कराया जाए। सीएम ने महिला से आयुष्मान कार्ड के बारे में पूछा। महिला ने बताया कि नहीं है। मुख्यमंत्री ने उसे आश्वस्त किया कि आप बिना चिंता उपचार कराइए, पैसा हम देंगे। साथ ही अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द इलाज के लिए इस्टीमेट बनवाकर शासन को भेजें। उन्होंने महिला को भरोसा देते हुए कहा कि इलाज में मदद के लिए आपको डीएम साहब के यहां से फोन जाएगा। सीएम ने इलाज के लिए आर्थिक सहायता की गुहार लेकर पहुंचे सभी लोगों को आश्वस्त किया कि इस्टीमेट की प्रक्रिया पूर्ण होते हैं मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से पर्याप्त सहायता धनराशि जारी कर दी जाएगी।

जनता दर्शन में मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने सभी लोगों के प्रार्थना पत्रों को विषयानुसार प्रशासन व पुलिस के अफसरों को हस्तगत करते हुए निर्देशित किया कि जनता की समस्याओं पर संवेदनशीलता से ध्यान दें और उनका संतुष्टिपरक त्वरित समाधान कराएं। इस दौरान कुछ लोग गोरखपुर मंडल के बाहर के जिलों से भी आए थे।

दिव्यांग सफाईकर्मी की पुत्री का सीएम योगी ने कराया अन्नप्राशन

मुरादाबाद से आए एक व्यक्ति को मुख्यमंत्री (CM Yogi) ने आश्वस्त किया कि आपके घर पहुंचने के साथ ही समस्या के निदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी होगी। जनता दर्शन में अपने परिजनों के साथ आये बच्चों को भी मुख्यमंत्री ने हर बार की तरह खूब दुलारा। उनकी पढ़ाई के बारे में जानकारी ली और चॉकलेट के साथ खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया।

Related Post

कोरोना का बड़ा झटका

कोरोना का बड़ा झटका : भारत 2020-21 में वृद्धि दर घटकर 2.8 प्रतिशत रहेगी

Posted by - April 12, 2020 0
नई दिल्ली। कोरोना महामारी ने भारतीय अर्थव्यवस्था को जबर्दस्त झटका दिया है। इससे देश की आर्थिक वृद्धि दर में भारी…
CM Dhami

उत्तराखंड में अन्य पिछड़ा वर्ग आरक्षण पर रिपोर्ट सौंपी, मुख्यमंत्री से मिले आयोग अध्यक्ष

Posted by - February 27, 2025 0
देहरादून। उत्तराखंड में ग्रामीण स्थानीय निकायों में अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) के आरक्षण को लेकर गठित एकल सदस्यीय समर्पित आयोग…
nirmala sitaraman

वित्त मंत्रालय बोला- केन्द्रीय कर्मचारियों के वेतन में कटौती का कोई प्रस्ताव नहीं

Posted by - May 11, 2020 0
नई दिल्ली। सरकार ने आज स्पष्ट किया कि केन्द्रीय कर्मचारियों के वर्तमान वेतन में किसी तरह की कटौती का कोई…
CM Yogi

संचार, स्वच्छता और सुरक्षा की व्यवस्था और पुख्ता बनाएं: मुख्यमंत्री

Posted by - January 19, 2025 0
महाकुम्भ:- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने आगामी गणतंत्र दिवस, मौनी अमावस्या और वसंत पंचमी के अवसर पर महाकुम्भ (Maha…