AK Sharma

भाजपा का विजय रथ आने वाले लोकसभा चुनावों की तरफ़ और तेज़ी से बढ़ रहा: एके शर्मा

349 0

लखनऊ। नगरीय निकाय चुनाव (Nikay Chunav) में भाजपा की सभी 17 सीटों पर जीत पर नगर विकास मंत्री एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा यह ऐतिहासिक और प्रचण्ड जीत प्रधानमंत्री मोदी के सुशासन और राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष के मार्गदर्शन तथा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सर्वस्पर्शी, पारदर्शी व स्थिर प्रशासन की वजह से है। साथ ही भाजपा के अनगिनत देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है।

उन्होंने (AK Sharma) यह भी कहा कि यह जीत हमारे नगर विकास विभाग में और नगर निकायों में काम करने वाले सभी कर्मियों की जनसेवा, मेहनत और पुरुषार्थ का परिणाम है। उसमें भी सबसे ज़्यादा श्रेय सुबह 5:00 बजे से उठकर सफ़ाई करने वाले सफ़ाई कर्मी मित्रों को जाता है।  पहली बार प्रदेश के सभी  नगर निगमों में भाजपा जीत दर्ज की है।उसी प्रकार नगरपालिका और नगर पंचायत में 2017 के चुनाव की अपेक्षा दो से ढ़ाई गुना ज़्यादा सीटों का आना बहुत ही अच्छा संकेत है। यह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के सुशासन और मार्गदर्शन का परिणाम है। हमारे कार्य के लिए आज वोट के स्वरूप  में जनता का आशीर्वाद मिला। इसके बल पर हम और भी अच्छा कार्य आगे करेंगे। निकाय चुनाव का आज का यह परिणाम जहां अपने प्रेरणा श्रोत नेतृत्व को समर्पित है, वहीं यह हमारे नगर निकायों में काम करने वाले सभी सफ़ाई कर्मियों को भी समर्पित है, जो सुबह पाँच बजे से उठकर सर्दी, गर्मी और बरसात देखे बिना, दिन या रात हो अनवरत, निरंतर और अहर्निश सफ़ाई कार्य करके जनता का मन जीते है।

इतना ही नहीं सफ़ाई कर्मियों की बदौलत हमारा प्रदेश पिछले साल पूरी दुनिया की प्रशंसा जीती है। फ़रवरी 2023 में G-20  और ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में आये हुए देश और विदेश के लोग उत्तर प्रदेश के नगरों की सफ़ाई-स्वच्छता-सुंदरता के कायल होकर गये। लोगों ने यहाँ तक कहा कि यूपी की  स्वच्छता के चलते पूरे विश्व में भारत का नाम रोशन हुआ है।

सुशासन, विकास और भयमुक्त वातावरण को मिला है जनादेश : योगी

श्री शर्मा (AK Sharma) ने यह भी कहा कि भाजपा का यह विजय रथ आने वाले लोकसभा चुनावों की तरफ़ और तेज़ी से बढ़ रहा है। वर्ष 2024 के लोकसभा चुनावों में प्रदेश और भी ज़्यादा कमल खिलेंगे।

इस बार के निकाय चुनाव के यह परिणाम ऊपर से नीचे तक, दिल्ली-लखनऊ के डबल इंजन से निकायों तक कुशल, पारदर्शी एवं संवेदनशील प्रशासन का परिणाम है।

उन्होंने यह भी कहा कि अब प्रदेश के विकास में ट्रिपल इंजन लग गया है। अब राज्य के नगरीय क्षेत्रों का और भी बेहतर और त्वरित गति से विकास होगा।

Related Post

AK Sharma

बाबा साहेब और पं. दीन दयाल उपाध्याय की विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है भाजपा: एके शर्मा

Posted by - September 1, 2023 0
लखनऊ/मऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं उर्जा मंत्री (AK Sharma) ने मऊ की घोसी विधानसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह…
Arrest

यूपी में हिंसा भड़काने के आरोप में सेना के 5 फर्जी उम्मीदवार गिरफ्तार

Posted by - June 19, 2022 0
लखनऊ: अधिकारियों ने कहा कि विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े सेना के पांच फर्जी उम्मीदवारों (Fake candidates) को विरोध प्रदर्शन…