Chardham yatra

Chardham Yatra: अबतक 6.31 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने की यात्रा

517 0

देहरादून। उत्तराखंड में चार धाम यात्रा (Chardham Yatra) में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं का आना पर्यटन विभाग और सरकार के लिए अच्छा संकेत माना जा रहा है। अब तक 06 लाख 31 हजार से ज्यादा यात्रियों ने दर्शन किए। इनमें केदारनाथ में अकेले 2 लाख 21 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने बाबा के दरबार में दर्शन किए हैं।

पर्यटन विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार 22 अप्रैल से लेकर 10 मई रात्रि 08 बजे तक केदारनाथ, बद्रीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री धाम में अब तक कुल 06 लाख 31 हजार 591 तीर्थयात्रियों ने धाम के दर्शन किए हैं। इसमें केदारनाथ धाम में 2 लाख 21 हजार 807 और, बदरीनाथ में 1 लाख 50 हजार 856, गंगोत्री में 1 लाख 36 हजार 961 लोगों और यमुनोत्री धाम में 01 लाख 21 हजार 968 श्रद्धालु मंदिर में दर्शन कर चुके हैं।

चारधाम (Chardham Yatra) के लिए अब तक 27 लाख 21 हजार 325 लोगों ने पंजीकरण कराए हैं। केदारनाथ सहित चारों धाम के लिए 11 मई से 16 मई के लिए कुल 3 लाख 91 हजार 1 लोगों ने पंजीकरण कराया है। मौसम को देखते हुए 15 मई तक केदारनाथ धाम की यात्रा के लिए पंजीकरण पर रोक है।

ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने के लिए अवश्य सहभागी बनें: सीएम योगी

मोबाइल एप से 04 लाख 73 हजार 543, वेव पोर्टल से 20 लाख 77 हजार 923 और वाट्सअप से 01 लाख 69 हजार 869 लोगों ने पंजीकरण कराया है।

Related Post

Vasundhara Raje

पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के काफिले की गाड़ी पलटी, चार पुलिसकर्मी घायल

Posted by - December 22, 2024 0
जयपुर। राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे (Vasundhara Raje) के काफिले में शामिल एक बोलेरो गाड़ी पलट गई। बताया जा रहा…
cm dhami

जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ : मुख्यमंत्री धामी पहुंचे खैरी मानसिंह के बहुउद्देशीय शिविर में

Posted by - January 2, 2026 0
देहरादून। जनसेवा को समर्पित संकल्प “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को रायपुर ब्लॉक की न्याय…
बिहार-झारखंड की टॉपर बॉबी प्रशांत

मिलिए बिहार-झारखंड की टॉपर बॉबी प्रशांत से, IAS बन करना चाहती हैं देश की सेवा

Posted by - July 16, 2020 0
पूर्णिया। सीबीएसई 10वीं की परीक्षा के घोषित नतीजों में भवानीपुर की एक किसान की बेटी बॉबी प्रशांत ने 99.2 प्रतिशत…
CM Dhami

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में मनाया जन्मदिन

Posted by - September 16, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने टपकेश्वर महादेव मंदिर में अपने जन्मदिन के अवसर पर पूजा-अर्चना…