CM Dhami

सीएम धामी ने आपदा प्रभावित क्षेत्र के राहत कार्यों का किया निरीक्षण

321 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने रविवार को सरखेत (मालदेवता) प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्र में चल रहे राहत कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यों में और तेजी लाने के निर्देश दिया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि आपदा प्रभावित भैंसवाड़ा और छमरौली के 13 परिवारों को राहत राशि के चेक भी वितरित किए। इन सभी परिवारों को 3-3 लाख रुपये प्रथम किस्त प्रदान की गई।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने घोषणा की कि क्यारा धनोल्टी मार्ग के अवशेष 04 किमी मोटर मार्ग का निर्माण जल्द किया जाएगा। मालदेवता के समीप लालपुला एस सिला-मोलधार- सुवाखोली मोटर मार्ग के निर्माण के लिए केंद्रीय सड़क निधि के अंतर्गत प्रस्ताव भेजा जाएगा।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सरखेत में आपदा प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण करते।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि इस क्षेत्र में हुए नुकसान की भरपाई के लिए लगातार कार्य चल रहे हैं। अगस्त में जब इस क्षेत्र में आपदा आई थी, उस समय जिला प्रशासन की ओर से राहत एवं बचाव कार्य के लिए सराहनीय कार्य किया गया। हेलीकॉप्टर के पायलटों ने भी अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों को बचाने का कार्य किया।

उन्होंने कहा कि आपदा के दौरान सरकार के साथ जन सहयोग बहुत जरूरी है। आपदा के दौरान सभी को किसी न किसी रूप में आगे आना होगा।

सीएम धामी ने चारधाम यात्रा के लिए निशुल्क स्वास्थ्य सेवा को मेडिकल टीम को किया रवाना

इस मौके पर मंत्री गणेश जोशी, उपाध्यक्ष जिला पंचायत दीपक पुंडीर, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष शमशेर सिंह पुंडीर, जिलाधिकारी देहरादून सोनिका, वीर सिंह चौहान,अनुज कौशल, ग्राम प्रधान सरखेत नीलम कोटवाल उपस्थित थे।

Related Post

CM Dhami

भारतीय किसान यूनियन का प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री धामी से मिला

Posted by - June 29, 2023 0
देहारादून। भारतीय किसान यूनियन (अराजनैतिक) के प्रतिनिधिमण्डल से गुरुवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय मेंमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से…

यूपी में कांग्रेस या अखिलेश का ब्राह्मण चेहरा बनेंगे चंद्रशेखर!

Posted by - June 10, 2021 0
लखनऊ।  .. तो क्या  चंद्रशेखर  पंडित भुवनेश्वर दयाल उपाध्याय  (Chandrashekhar Upadhyay) कांग्रेस में जा रहे हैं या  अखिलेश से पुरानी…
CM Yogi

पिछली सरकारों के नेताओं की आजीविका का माध्यम थे माफियाः सीएम योगी

Posted by - March 14, 2024 0
अंबेडकरनगर : समाजवादी पार्टी अंबेडकरनगर में गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निशाने पर रही। उन्होंने सपा को यहां…
priyanka gandhi

पीएम आवास निर्माण के लिए प्रियंका ने किया ट्वीट, कहा – यह वक्त घर बनवाने का नहीं

Posted by - May 4, 2021 0
नयी दिल्ली। देश में बढ़ते कोरोना संक्रामण के बीच हो रही प्रधानमंत्री आवास के निर्माण को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका…