CM Yogi

हीट वेव से निपटने को तैयार योगी सरकार

371 0

लखनऊ। योगी आदित्यनाथ सरकार (Yogi Government) ने इस भीषण गर्मी (Summer) से निपटने के लिए सभी संबंधित विभागों को युद्ध स्तर पर तैयार रहने को कहा है। नगरीय और ग्रामीण इलाकों में जलापूर्ति करने के अलावा सिंचाई, पशुओं एवं पक्षियों के लिए पेयजल समेत तालाब एवं पोखरों की मरम्मत के कार्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं।

सरकार ने हीट वेव (Heat Wave) की आशंका के मद्देनजर निर्देश दिया है कि मुख्य विकास अधिकारी या एडीएम स्तर के अधिकारी को ग्रीष्म ऋतु के दौरान जलापूर्ति के लिए जिला स्तर पर नोडल अधिकारी नामित किया जाए। वहीं लू से बचाव व तापमान को कम रखने के उपाय के रूप में कूल रूफ कॉन्सेप्ट (छत को सफेद रंग से पेंट करना) को बढ़ावा दिया जाए। मालूम हो कि सरकार ने यह तैयारी मौसम विभाग की उस चेतावनी के बाद शुरू की है, जिसमें 2023 में प्रदेश में हीट वेव (Heat Wave) का पूर्वानुमान जताया गया है।

क्षतिग्रस्त पाइपलाइन ठीक कराएगा जल निगम

राज्य सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में विभागों को पेयजल आपूर्ति से संबंधित आवश्यक कार्यों को समय से पूर्ण कराने को कहा गया है। ग्रामीण क्षेत्रों के लिए सिंचाई विभाग को विशेष अभियान चलाकर समस्त ट्यूबवेल तथा सिंचाई के साधनों को चालू हालत में करने को कहा गया है। जल निगम क्षतिग्रस्त पाइप लाइन व लीकेज को ठीक कराएगा तथा ओवरहेड टैंक की सफाई का जिम्मा संभालेगा।

ग्राम्य विकास को पशुओं के पेयजल के लिए तालाब एवं पोखरों को भरवाने की व्यवस्था का जिम्मा होगा। ग्राम्य विकास व जल निगम जिन क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति गंभीर रूप से बाधित होगी वहां जलापूर्ति के लिए पानी के टैंकरों की व्यवस्था करेंगे। ग्राम्य विकास विभाग ग्रामीण पेयजल योजनाओं का सुचारू रूप से संचालन सुनिश्चित करेंगे। वहीं वन विभाग वन क्षेत्रों में पशु-पक्षियों के लिए पेयजल आपूर्ति के लिए तालाब व झीलों में पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करेगा।

जल के अनावश्यक उपयोग के लिए जारी होगी एडवाइजरी

शहरी क्षेत्रों में सिंचाई विभाग विशेष अभियान चलाकर समस्त ट्यूबवेल तथा जलापूर्ति के साधनों को चालू हालत में करने की व्यवस्था करेगा। नगर विकास विभाग व जल निगम पानी की कमी से अत्यधिक प्रभावित आबादी को टैंकर के माध्यम से पानी पहुंचाएगा। नगर विकास विभाग सार्वजनिक स्थलों, बाजारों में नगरीय निकायों के माध्यम से प्याऊ लगवाने की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। इस कार्य में गैर सरकारी संगठनों का भी सहयोग लिया जा सकता है।

उत्तर प्रदेश में खोले जाएंगे ड्राइवर ट्रेनिंग एवं कॉउंसलिंग सेंटर्स

जल के अनावश्यक उपयोग मसलन, गाड़ी धोने, नल को खुला छोड़ना इत्यादि को रोकने के संबंध में नगर विकास विभाग एडवाइजरी जारी करेगा। उसे लागू भी कराएगा। नगर विकास व श्रम विभाग कार्यस्थलों, निर्माण स्थलों पर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे। विभिन्न पार्कों में विशेष रूप से पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था और विद्युत आपूर्ति को सुचारू रखने का कार्य संबंधित विभागों को जिम्मे होंगे।

Related Post

CM Yogi

सीएम योगी ने 500 बेड के अस्पताल का शुभारंभ, कहा- पहले लोग सैफई और इटावा के नाम से डरते थे

Posted by - March 6, 2024 0
इटावा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई, इटावा में 500 बेडेड सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक का…
Mahakumbh-2025

प्रयागराज महाकुंभ में डेढ़ लाख शौचालयों की व्यवस्था करेगी योगी सरकार

Posted by - October 25, 2023 0
लखनऊ। महाकुंभ 2025 (Mahakumbh)  कई मायनों में खास होने जा रहा है। मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के निर्देश पर टीम…
Yogi

भगवान नृसिंह की रंग भरी शोभायात्रा में सम्मिलित हुए सीएम योगी

Posted by - March 19, 2022 0
गोरखपुर: यूपी के मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने रंगो के त्योहार पर कहा कि होली (Holi) जैसे…
DG Health UP

UP में कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ 11,66,323 लगाई जा चुकी है: अमित मोहन प्रसाद

Posted by - April 7, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश अपर मुख्य सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने बताया कि प्रदेश में कोरोना वायरस वैक्सीन (Corona vaccine) …

नोएडा प्राधिकरण के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन, 1000 से अधिक लोगों पर केस दर्ज

Posted by - September 28, 2021 0
नोएडा। नोएडा प्राधिकरण के बाहर अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे किसान नेता सुखबीर खलीफा समेत 1,000 से…