Atiq-Ashraf Shootout

प्रयागराज घटना की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन

439 0

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रयागराज (Prayagraj Incident) में अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ (Ashraf) की हत्या की जांच के लिए इलाहाबाद उच्च न्यायालय के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अरविंद कुमार त्रिपाठी द्वितीय के नेतृत्व में तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है। यह आयोग दो माह के भीतर जांच कर अपनी रिपोर्ट शासन को सौंपेगा। इस संबंध में गृह विभाग ने रविवार को आदेश जारी किया।

राज्य सरकार के प्रवक्ता के मुताबिक गृह विभाग ने कमीशन ऑफ इन्क्वायरी एक्ट 1952 के तहत 15 अप्रैल को प्रयागराज के सम्पूर्ण घटनाक्रम की विस्तृत जांच के लिए तीन सदस्यीय न्यायिक आयोग का गठन किया है।

पुत्र की ही नहीं, अतीक-अशरफ की कब्र पर भी परिजन नहीं चढ़ा पायेंगे फूल

न्यायिक आयोग दो माह के भीतर पूरे प्रकरण की जांच कर रिपोर्ट शासन को सौंपेगा। आयोग उच्च न्यायालय इलाहाबाद के सेवानिवृत्त न्यायाधीश अरविंद कुमार त्रिपाठी द्वितीय के नेतृत्व में जांच करेगा। दो अन्य सदस्यों में पूर्व पुलिस महानिदेशक सुबेश कुमार सिंह और सेवानिवृत्त जिला न्यायाधीश बृजेश कुमार सोनी होंगे।

Related Post

भाजपा-शिवसेना में बढ़ी नजदीकी, फडणवीस बोले- शिवसेना से सिर्फ मतभेद, दुश्मनी नहीं

Posted by - July 5, 2021 0
महाराष्ट्र में सियासी उठापटक एकबार फिर से शुरु हो गई है, पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस ने शिवसेना से किसी तरह…
RTE

उत्तर प्रदेश में आरटीई के तहत निजी विद्यालयों में प्रवेश में रिकॉर्ड बढ़ोतरी

Posted by - December 23, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा का अधिकार अधिनियम (RTE) के तहत निजी विद्यालयों में आर्थिक रूप…
revenue disputes

राजस्व निस्तारण में लखनऊ अव्वल, CM योगी की मॉनीटरिंग से आया सुधार

Posted by - November 4, 2025 0
लखनऊ : प्रदेश में राजस्व मामलों के त्वरित निस्तारण की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की सख्त मॉनीटरिंग…

दिवंगत कार सेवकों के नाम पर होंगी सड़कें, डिप्टी सीएम केशव मौर्य का ऐलान

Posted by - July 7, 2021 0
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रामनगरी अयोध्या में बड़ा ऐलान किया। उन्होंने कहाकि प्रदेश में अब राम…