Atiq Ahmed

अतीक अहमद और अशरफ की गोली मारकर हत्या

359 0

यागराज। अतीक अहमद (Atiq Ahmed)  को मेडिकल के लिए ले जा रही पुलिस की गाड़ी पर हमला हुआ है। पुलिस की गाड़ियों पर फायरिंग की गई है। इस हमले में अतीक और अशरफ (Ashraf) की मौत हो गई है। मेडिकल कॉलेज के पास अतीक अहमद और अशरफ की हत्या की गई है। जिस वक्त ये हमला हुआ उस वक्त दोनों को जांच के लिए ले जाया जा रहा था। दोनों के शवों को मेडकल कॉलेज के अंदर ले जाया गया है। मौके पर जय श्रीराम के नारे जरूर सुने गए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

अतीक अहमद और अशरफ अहमद की प्रयागराज में हत्या.

जानकारी के मुताबिक प्रयागराज के कॉल्विन अस्पताल के पास ये हमला तब हुआ, जब पुलिस टीम अतीक (Atiq Ahmed)  और अशरफ (Ashraf) को लेकर जा रही थी। इसी दौरान तीन-चार हमलावर अचानक बीच में पहुंचे और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी।

 

पुलिस ने हमलावरों को मौके से दबोच लिया है। इस पूरे हमले को बकायदा मीडिया और पुलिस के सामने अंजाम दिया गया है। दोनों आरोपियों पर जब फायरिंग हुई, पूरी वारदात कैमरे में भी कैद हुई है।

बता दें कि इससे पहले गुरुवार को यूपी के झांसी में यूपी एसटीएफ (UP STF) ने अतीक अहमद के बेटे असद (Asad) का एनकाउंटर कर दिया था। इसी के साथ शूटर गुलाम को भी ढेर किया गया था। एसटीएफ की टीम पिछले डेढ़ महीने से असद अहमद और गुलाम को ट्रेस कर रही थी। यह एनकाउंटर यूपी एसटीएफ के डिप्टी एसपी नवेंदु और डिप्टी एसपी विमल की अगुवाई में हुआ था। असद पर पांच लाख का इनाम था। Asad और शूटर मो। गुलाम के पास से एक ब्रिटिश Bull Dog Revolver और Walhther Pistol बरामद की गई थी।

Related Post

akhilesh yadav

सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने देशवासियों को दी होली की शुभकामनाएं

Posted by - March 28, 2021 0
लखनऊ।  समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने उत्साह एवं उमंग के पर्व होली पर…
CM Yogi

नवरात्र में दर्शन-पूजन में न हो कोई असुविधा: याेगी

Posted by - March 10, 2023 0
मिर्जापुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने चैत्र नवरात्र मेले में श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत आवश्यक इंतज़ाम करने के…