CM Yogi hoisted the flag on BJP Foundation Day

सीएम योगी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष ने पार्टी स्थापना दिवस पर किया ध्वजारोहण

356 0

लखनऊ। आज भाजपा का स्थापना दिवस (BJP Foundation Day) है। इसके उपलक्ष्य में लखनऊ स्थित पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में पार्टी का ध्वज फहराया गया। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

लखनऊ में आयोजित स्थापना दिवस समारोह में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) , उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह कार्यक्रम में शामिल हुए।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने भाजपा के 43वें स्थापना दिवस पर प्रदेश और देश के सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को बधाई और शुभकामनाएं दीं। सीएम योगी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल से लिखा, ‘भाजपा के 43वें स्थापना दिवस की सभी राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई! राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा जी के यशस्वी नेतृत्व में हम सभी ‘सेवा ही संगठन’ को चरितार्थ करते हुए समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध हैं।’

आज 14 अप्रैल तक भाजपा एक सप्ताह तक सामाजिक न्याय सप्ताह मनाएगी। महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला ने बताया कि पार्टी पदाधिकारी व राज्य सरकार के मंत्री, जनप्रतिनिधि, निगम, आयोग, बोर्डो के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर स्थापना दिवस के कार्यक्रम में शामिल होंगे।

सीएम धामी और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी स्थापना दिवस पर किया ध्वजारोहण

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता में बुधवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश पदाधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। बैठक में युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी ने कहा किं सामाजिक न्याय सप्ताह के तहत 7 अप्रैल को सभी शहरों में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया जाएगा। बैठक में वरुण गोयल, देवेंद्र सिंह पटेल सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे।

Related Post

CM Yogi

सुहागनगरी में 269 करोड़ की 248 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण

Posted by - November 25, 2022 0
फिरोजाबाद/लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि फिरोजाबाद के ग्लास उद्योग के आगे दुनिया का…
Cm Yogi holds meeting

CM योगी ने दिए निर्देश, धार्मिक स्थलों में पांच से अधिक लोगों के प्रवेश पर रोक

Posted by - April 11, 2021 0
लखनऊ।  कोरोना के बढ़ते कहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Aditynath) ने लखनऊ में कोविड-19 के उपचार…