CM Dhami

देहरादून-सहारनपुर रेल मार्ग प्रारंभ हो, मुख्यमंत्री धामी ने रेल मंत्री से किया आग्रह

381 0

देहरादून/नई दिल्ली। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने नई दिल्ली में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) से शिष्टाचार भेंट की। मुख्यमंत्री ने रेल मंत्री से टनकपुर-देहरादून के मध्य एक जनशताब्दी रेल सेवा और दिल्ली- रामनगर के मध्य शताब्दी एक्सप्रेस रेल सेवा संचालित किए जाने का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने रेल मंत्री से देहरादून से सहारनपुर को मोहंड होते हुए रेलवे से जोड़ने के लिए टनल आधारित रेल लाइन परियोजना ओर ऋषिकेश-उत्तरकाशी रेल लाइन परियोजना का शीघ्र परीक्षण कराकर इसके निर्माण की स्वीकृति प्रदान किए जाने का भी अनुरोध किया। उन्होंने रेल मंत्री से हरिद्वार से वाराणसी वंदे भारत रेल बजट काे प्रारंभ किए जाने का आग्रह करते हुए कहा कि इससे श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बड़ी सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री धामी ने पूर्व में मिले सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव (Ashwini Vaishnav) से किच्छा-खटीमा नई रेल लाइन परियोजना की सम्पूर्ण लागत भारत सरकार द्वारा वहन किए जाने का आग्रह किया। उन्होंने अनुरोध किया कि रामनगर-हरिद्वार -देहरादून सीधी रेल सेवा संचालित की जाए। पूर्णागिरी मेले की अवशेष आयोजन अवधि के लिए देश के विभिन्न स्थानों मुख्यत: नई दिल्ली, मथुरा और लखनऊ आदि से टनकपुर के लिए पर्याप्त संख्या में रेल सेवा का भी संचालन प्रारम्भ किया जाए।

मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने उत्तराखंड में रेल सेवाओं पर रेल मंत्री के साथ चर्चा में कहा कि वर्तमान में कुमाऊं और गढ़वाल को जोड़ने के लिये देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी एक मात्र रेल सेवा है। कुमाऊं क्षेत्र के एक बड़े हिस्से के साथ-साथ नेपाल बॉर्डर होने के कारण वहां के लोगों का आवागमन भी टनकपुर से ही होता है। इसलिए टनकपुर-देहरादून के मध्य एक जनशताब्दी रेल सेवा संचालित करना जरूरी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के जनपद नैनीताल के रामनगर क्षेत्रान्तर्गत स्थित प्रसिद्ध पर्यटन स्थल जिम कार्बेट नेशनल पार्क में देश-विदेश से पर्यटकों का निरन्तर आवागमन होता है। इसलिए दिल्ली-रामनगर शताब्दी एक्सप्रेस रेल सेवा संचालित किया जाना अति आवश्यक है।

सीएम धामी ने वित्तमंत्री से की विभिन्न परियोजनाओं पर चर्चा

मुख्यमंत्री ने कहा कि देहरादून से नई दिल्ली तक रेल की यात्रा करने के लिए वर्तमान में हरिद्वार होकर जाना पड़ता है। हरिद्वार-देहरादून रेल लाइन सिंगल लेन है। देहरादून से हरिद्वार तक का अधिकांश अंश राजाजी नेशनल पार्क के अन्तर्गत होने के कारण वन्यजन्तु की सुरक्षा की दृष्टि से रेल की गति भी अत्यन्त नियंत्रित होती हैं। फलत: सम्पूर्ण यात्रा में अपेक्षाकृत अधिक समय लगता है। यदि देहरादून से मोहंड होते हुए सहारनपुर तक रेल लाइन, जिसका कुछ भाग टनल के माध्यम से भी होगा, यह निर्मित कर दी जाती है तो नई दिल्ली एवं देहरादून के मध्य रेल द्वारा भी आवागमन अधिक त्वरित हो जायेगा।

इसके फलस्वरूप प्रदेश में पर्यटकों की आवाजाही सुविधाजनक होने के साथ-साथ व्यवसायिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना में अपनायी जा रही टनल प्रणाली के समान ही देहरादून से सहारनपुर को मोहंड होते हुए रेलवे से जोड़ने के लिए टनल आधारित रेल लाइन परियोजना की संभाव्यता का परीक्षण कराकर परियोजना को स्वीकृति प्रदान की जाए।

Related Post

ISRO

ISRO ने रचा इतिहास, श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी-सी 51 का सफल प्रक्षेपण

Posted by - February 28, 2021 0
अमरावती। भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने आंध्र प्रदेश के श्रीहरिकोटा से पीएसएलवी-सी 51 का प्रक्षेपण किया है। इसमें ब्राजील…
मैं पूर्ण रूप से स्वस्थ हूं

अमित शाह बोले-महाराष्ट्र में अगर किसी के पास नंबर है तो वह राजभवन जाए

Posted by - November 13, 2019 0
नई दिल्ली। महाराष्ट्र के सियासी हालात पर भाजपा अध्यक्ष व गृहमंत्री अमित शाह ने पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ी है।…
नेट बैंकिंग के जरिये विदेश में धन ट्रांसफर करता था सलीम

नेट बैंकिंग के जरिये विदेश में धन ट्रांसफर करता था सलीम

Posted by - March 2, 2021 0
यूपी एसटीएफ द्वारा अयोध्या से गिरफ्तार किये गये नेपाली नागरिक सलीम ने खुलासा किया है कि उसके साथ के कई अन्य नेपालियों ने फर्जी दस्तावेजों के जरिये बैंक खाता खोलवाकर रुपये लेन-देन कर रहे हैं। ऐसे लोगों ने यूपी के विभिन्न शहरों में यहां की आईडी तक बनवा रखी है। सलीम से पूछताछ के बाद एसटीएफ उसके ऐसे कई नेपाली नागरिकों की तलाश कर रही है। सलीम को सोमवार को गिरफ्तार किया गया था। वह वाट्सएप कॉल के जरिए पाकिस्तान, सऊदी अरब और सूडान के नागरिकों से भी बात भी करता था। उसके पास से फर्जी आधार कार्ड और नेपाली दस्तावेज बरामद हुए थे। शाहजहांपुर में 3 स्कूली छात्राएं लापता यूपी एसटीएफ के एक अधिकारी ने बताया कि सलीम की गिरफ्तारी के बाद उसके गहन पूछताछ की गयी। पूछताछ में बताया कि उसके साथ नेपाल से आये कई और साथियों ने यूपी के विभिन्न जिलों में फर्जी दस्तावेज तैयार कर विभिन्न बैंकों में खाते खुलवा रखे हैं जिनके जरिये वे लोग रुपये का ट्रांजेक्शन करते हैं। वे लोग नेट बैंकिग के जरिये विदेशों में धन ट्रांसफर कर रहे हैं। सलीम ने ऐसे अपने कई साथियों के नाम पते भी बताए हैं। सलीम से पूछताछ के बाद एसटीएफ ऐसे लोगों के बारे में पता लगाने में जुटी है। नेपाल के बांके जिले के लक्षनपुर, नेपालगंज का रहने वाले मो. सलीम खान को यूपी एसटीएफ ने कल गिरफ्तार किया था। दरअसल, एसटीएफ को काफी समय से सूचना मिल  रही थी कि एक संदिग्ध व्यक्ति अयोध्या व उसके आस पास के जिलों में अलग-अलग स्थान पर फर्जी दस्तावेजों के आधार पर अपनी पहचान को छिपाकर रह रहा है। इस सूचना पर एसटीएफ की एक टीम छानबीन में लगायी गयी थी। जांच में पता चला कि ये व्यक्ति नेपाली नागरिक सलीम खान है। उसने अपनी जन्म तिथि व अन्य पहचान छिपाकर फर्जी दस्तावेज से अपना आधार बनवाया है जिसका नम्बर 381360937629 है। उसी आधार पर उसने भारतीय मोबाइल सिम कार्ड लिया है और वर्ष-2016 में श्रावस्ती में इलाहाबाद व इण्डियन बैंक की हेमपुर ब्रांच में खाता संख्या खुलवाया है। यूपी पंचायत चुनाव में इस बार उम्मीदवारों को मिलेंगे ये चिन्ह…