CM Yogi

योगी 2.0 : दूसरे साल की शुरुआत में ही उपहारों की बरसात

336 0

गोरखपुर। योगी-2.0 के दूसरे साल की शुरुआत में ही विकास परियोजनाओं के रूप में उपहारों की बरसात होने जा रही है। मंगलवार और बुधवार को दो दिनों के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  गोरखपुर और कुशीनगर जिले में कुल मिलाकर करीब छह हजार करोड़ रुपये के विकास कार्यों की सौगात देंगे। मुख्यमंत्री मंगलवार को गोरखपुर के खोराबार में आयोजित कार्यक्रम में 3838 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का शिलान्यास-लोकार्पण करेंगे तो बुधवार को कुशीनगर के खड्डा तहसील में यह धनराशि 1968 करोड़ रुपये होगी। बुधवार को नगर निगम की तरफ से आयोजित कार्यक्रम में उनके हाथों 11 करोड़ रुपये से अधिक की सौगात मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi)  अपने दूसरे कार्यकाल के पहले साल में ही गोरखपुर को उनकी पहल पर 12 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात मिली। अब दूसरे साल की शुरुआत भी विकास को और गति देने के साथ हो रही है। सीएम योगी मंगलवार को वासंतिक नवरात्र के पावन अवसर पर शहर को नई टाउनशिप योजना व मेडिसिटी को लांच करेंगे।

गोरखपुर विकास प्राधिकरण की तरफ से शहर में नई आवासीय जरूरतों को पूरा करने के मद्देनजर खोराबार टाउनशिप तथा एक परिधि विशेष में उच्च स्तरीय व विविधतापूर्ण चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने के लिए मेडिसिटी का प्रोजेक्ट तैयार हुआ है। मंगलवार शाम मुख्यमंत्री इन दोनों प्रोजेक्टस को लांच करेंगे। इसी कार्यक्रम में सीएम जीडीए, अवस्थापना और त्वरित आर्थिक विकास निधि की 3838 करोड़ रुपये की 147 विकास परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण भी करेंगे। 109.25 एकड़ की खोराबार टाउनशिप में भूखंड और बहुमंजिला भवन, दोनों ही सुविधाएं लोगों के सामने विकल्प रूप में होंगी।

भूखंड की संख्या 692 है जबकि बहुमंजिला भवनों में एमआईजी, एलआईजी, सुपर एलआईजी व ईडब्लूएस के कुल 2080 फ्लैट बनेंगे। इन फ्लैट्स के साथ ही तारामंडल व राप्तीनगर विस्तार रोहिणी योजना में एमआईजी, एचआईजी व सुपर एचआईजी के कुल 1584 फ्लैट मिवान तकनीकी से बनेंगे। इन सभी योजनाओं को हरी झंडी सीएम की मौजूदगी में मिलेगी। इसी क्रम में मुख्यमंत्री के हाथों लांच होने वाली मेडिसिटी में जरूरत के अनुसार बड़े, मध्यम और छोटे अस्पताल, नर्सिंग होम्स, आयुष चिकित्सा व आवसीय क्लिनिक के लिए कुल 74 भूखंडों का प्रावधान किया गया है।

उप्र में नियंत्रण में है कोविड संक्रमण, मुख्यमंत्री का टेस्ट बढ़ाने के निर्देश

बुधवार सुबह सीएम योगी (CM Yogi)  कुशीनगर जिले की खड्डा तहसील में आयोजित विकास कार्यों के लोकार्पण व शिलान्यास समारोह में शामिल होंगे। यहां 422 करोड़ रुपये की लागत से 329 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 1546 करोड़ रुपये की लागत से विभिन्न विधानसभाओं में 461 परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे। लोकार्पण वाले कार्यों में 9 करोड़ से अधिक की लागत वाले खड्डा तहसील भवन, लोक निर्माण विभाग की 261 करोड़ की परियोजनाएं, बाढ़ खण्ड की 88 करोड़ की परियोजनाएं और विधानसभा खड्डा में कुल 194 करोड़ की लागत से 17 परियोजनाएं के कार्य शामिल है।

खड्डा में लोकार्पण व शिलान्यास समारोह के बाद मुख्यमंत्री (CM Yogi)  बुधवार दोपहर गोला तहसील के भरौली में बाबू आरएन सिंह डायलिसिस सेंटर का लोकार्पण व स्मृति शेष आरएन सिंह की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसी दिन शाम को वह जेल बाईपास रोड पर नगर निगम के 119 कूड़ा कलेक्शन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। ये वाहन 11 करोड़ रुपये की लागत से खरीदे गए हैं। राप्तीनगर में 45 लाख रुपये की लागत से बने नगर निगम के जोनल ऑफिस का लोकार्पण भी इसी स्थान से होगा। सीएम योगी 475 करोड़ रुपये की लागत वाली गोड़धोइया नाला जीर्णोद्धार परियोजना के कार्यों का अवलोकन भी करेंगे।

Related Post

Zoo

यूपी के चिड़ियाघरों में बर्ड फ्लू को लेकर हाई अलर्ट, वन्य जीवों की सुरक्षा के लिए उठाए जा रहे कड़े कदम

Posted by - May 14, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के सभी प्राणी उद्यानों (Zoos) और सफारी पार्कों (Safari Parksमें बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) के बढ़ते खतरे…
Swachhata hi Sewa

17 सितंबर से 02 अक्टूबर के बीच पूरे प्रदेश में चलाया जाएगा स्वच्छता अभियान

Posted by - September 13, 2024 0
लखनऊ। महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर राष्ट्रपिता को श्रद्धांजलि देने के लिए योगी सरकार (Yogi Government) पूरे प्रदेश…
CM Yogi

दुनिया का सबसे बड़ा उपभोक्ता बाजार है उत्तर प्रदेश- सीएम योगी

Posted by - March 22, 2025 0
लखनऊ। भारत सरकार की महत्वाकांक्षी ‘पीएम मित्र योजना’ के तहत लखनऊ-हरदोई सीमा पर 1,000 एकड़ में प्रस्तावित मेगा टेक्सटाइल एवं…