CM Dhami

सीएम धामी ने क्षतिग्रस्त सड़कें व पुश्तों के पुनर्निर्माण कार्यों का किया स्थलीय निरीक्षण

507 0

देहारादून। मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को रायपुर क्षेत्र में माह अक्टूबर 2022 में आपदा से प्रभावित सौंग पुल, ग्राम पंचायत खैरी मानसिंह में क्षतिग्रस्त सड़कें व पुश्तों के पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

सौंग पुल के स्थलीय निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नदी में निर्माणाधीन सुरक्षा दीवारों के निर्माण में तेजी लाए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने जिला अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि सौंग नदी के चैनेलाइज हेतु जल्द से जल्द प्रस्ताव बनाकर भेजा जाए एवं अन्य सभी आपत्तियों के निस्तारण हेतु शीघ्र शासन स्तर से कार्रवाई करने की बात कही। उन्होने कहा जिस भी क्षेत्र में अधिक कटाव की स्थिति पैदा हो सकती है वहां पर भी सुरक्षा दीवारों का निर्माण हो एवं चैनेलाइज करने का कार्य तेजी से किया जाए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि 2022 में आपदा के दौरान हुए नुकसान के बाद हुए पुनर्निर्माण कार्य में तेजी से कार्रवाई हुई है।  आज उन सभी निर्माण कार्यो का स्थलीय निरीक्षण करते हुए विभिन्न विभागों से समीक्षा रिपोर्ट ली गई है। उन्होंने कहा मानसून से पहले उन सभी क्षेत्रों/नदियों में जहां भी नुकसान होने की संभावना है उन क्षेत्रों में चैनेलाइज की कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा मानसून से पहले पानी की निकासी, पहले से पड़े मलबे को हटाने एवं सुरक्षा दीवारों का कार्य प्राथमिकता से किया जाए।

मुख्यमंत्री आवास परिसर में किया गया शहद प्रसंस्करण का कार्य किया गया

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने अधिकारियों को ग्राम पंचायत खैरी मानसिंह में क्षतिग्रस्त सड़कें के पुनर्निर्माण एवं रोड के नीचे सुरक्षा दीवार के निर्माण को अति शीघ्र किए जाने हेतु निर्देशित किया।

इस दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ, जिलाधिकारी सोनिका एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

CM Vishnudev Sai

मुख्यमंत्री साय ने की दंतेवाड़ा में मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना

Posted by - November 19, 2024 0
दंतेवाड़ा। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने आज मंगलवार को दंतेवाड़ा में बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की…
CM Dhami

आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने के लिए सबको मिलकर करने होंगे प्रयास: सीएम धामी

Posted by - September 13, 2023 0
देहारादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami)  ने कहा कि विकास के लक्ष्य को हासिल करने और आत्मनिर्भर उत्तराखंड बनाने के लिए सबको…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने सुनी हल्द्वानी वासियों की समस्याएं, धामी ने दिए अधिकारियों को निर्देश

Posted by - October 16, 2024 0
देहारादून। हल्द्वानी दौरे के दौरान मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने मिलने आए युवाओं, बुजुर्गों और मातृशक्ति से मुलाकात कर उनकी…
BJP

सीएम पर अपमानजनक टिप्पणी करने के मामले में भाजपा नेता गिरफ्तार

Posted by - June 10, 2022 0
हैदराबाद: तेलंगाना (Telangana) के हैदराबाद (Hyderabad) में राचकोंडा पुलिस ने भाजपा (BJP) नेता जिट्टा बालकृष्ण रेड्डी को गिरफ्तार कर लिया…
बीजेपी के स्टार प्रचारकों की लिस्ट

दिल्ली विधानसभा चुनाव : बीजेपी के 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट जारी, यहां देखें नाम

Posted by - January 22, 2020 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव की नामांकन प्रक्रिया पूरे होने के एक दिन बाद बीजेपी ने अपने स्टार प्रचारकों की…