CM Dhami

क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने सीएम धामी को सौंपा ज्ञापन

291 0

देहरादून। क्रीड़ा भारती के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से भेंट कर खेलों के विकास को लेकर ज्ञापन सौंपा। इस दौरान राज्य में नई खेल नीति बनाने और खिलाड़ियों के हित में प्रदेश सरकार के प्रयासों के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि हमारे खिलाड़ी अपनी खेल प्रतिभा के बल पर प्रदेश व देश का नाम रोशन कर रहे हैं। राज्य में खिलाड़ियों को बेहतर माहौल और सुविधाएं प्रदान करने के लिए राज्य सरकार की ओर से अनेक कल्याणकारी कदम उठाए गए हैं। राज्य में नई खेल नीति बनाकर उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। साथ ही, खिलाड़ियों को उचित आर्थिक प्रोत्साहन का प्रावधान भी सुनिश्चित किया गया है।

इस दौरान क्रीड़ा भारती के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री को खेलों के विकास एवं खिलाड़ियों के हित से संबंधित ज्ञापन भी मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा।

राहुल गांधी देश काे कमजोर करने का काम रहे हैं: सीएम धामी

इस मौके पर क्रीड़ा भारती के राष्ट्रीय संगठन मंत्री प्रसाद मानकर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नारायण सिंह राणा, प्रदेश अध्यक्ष अरुण सिंह प्रदेश मंत्री भारत चौहान आदि उपस्थित रहे।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय 29 अगस्त को राज्य के प्रतिभावान खिलाड़ियों को करेंगे पुरस्कृत

Posted by - August 28, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnu Dev Sai) गुरूवार 29 अगस्त को राज्य खेल अलंकरण समारोह में राज्य के…
मोहन भागवत

आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत बोले- धर्म व्यक्ति को जोड़ता है, तोड़ता नहीं

Posted by - January 21, 2020 0
मुंबई। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने कहा कि धर्म व्यक्ति को जोड़ता है, तोड़ता नहीं।…