फिल्म भारत

फिल्म ‘भारत’ : ‘इश्क दी चाशनी’ गाने में सलमान व कटरीना की दिखी शानदार केमिस्ट्री

1045 0

मुम्बई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान की फिल्म ‘भारत’ का रोमांटिक ट्रैक ‘चाशनी’ रिलीज हो गया है। विशाल शेखर की इस कंपोजिशन को अभिजीत श्रीवास्तव ने आवाज दी है।

ये भी पढ़ें :-आदर पाने को फिरोज ने ‘गांधी’ शब्द जोड़ा, मोदी हैं असली अनुयायी –उमा भारती 

फिल्म ‘भारत’ का ये गाना सलमान खान ने  अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया और इसके 15 मिनट में  मिल चुके हैं हजारों लाइक्स

इस वीडियो में सलमान खान अपनी हीरोइन कटरीना कैफ के प्यार में गिरफ्तार नजर आ रहे हैं। गाने में दोनों की केमिस्ट्री काफी शानदार लग रही है। सलमान और कटरीना की जबर्दस्त जोड़ी पर चार चांद लगा रहा हैं। बता दें कि मंगलवार को पहले इस गाने का टीजर रिलीज किया गया था। इसके बाद गाना सबके साथ शेयर किया। सलमान ने ये गाना आज अपने फेसबुक अकाउंट पर शेयर किया और इसके 15 मिनट में इसे हजारों लाइक्स मिल चुके हैं।

ये भी पढ़ें :-मायावती का बीजेपी पर हमला, कहा – हद से ज्यादा हो चुके हैं अहंकारी पीएम मोदी 

फिल्म ‘भारत’ इस साल ईद के मौके पर होगी रिलीज , सलमान 22 से 72 साल के उम्र के शख्स के किरदार में नजर आएंगे

बता दें कि सलमान की ये फिल्म इस साल ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म में सलमान 22 से 72 साल के उम्र के शख्स के किरदार में नजर आएंगे। फिल्म का ट्रेलर रिलीज हो चुका है और इनके करीब-करीब हर किरदार से पर्दा उठ चुका है। इसमें सलमान पांच अलग-अलग लुक्स में नजर आ रहे हैं। फिल्म में उनकी जवानी से लेकर बुढ़ापे तक की कहानी है। इसके साथ ही भारत के विभाजन और इसके राजनीतिक इतिहास की कुछ झलक भी देखने को मिली है। इस फिल्म में सलमान ने सर्कस के स्टंटमैन से लेकर नेवी अफसर तक का किरदार निभाया है। जाहिर तौर पर ऑडिएंस को सलमान का ये अंदाज काफी पसंद आ रहा है, लेकिन कटरीना भी कुछ कम नहीं।

Related Post

कैल्शियम और विटामिन की गोलियों को एक साथ सेवन शरीर के लिए साबित हो सकती है खतरनाक

Posted by - August 25, 2019 0
लखनऊ डेस्क। कैल्शियम और विटामिन दोनों ही हमारे शरीर के लिए जरूरी होते हैं। कैल्शियम की कमी से जहां हड्डियां…
पीएम मोदी

लोकसभा चुनाव 2019: पीएम मोदी का अयोध्या दौरा आज, धार्मिक स्थलों से रहेंगे दूर

Posted by - May 1, 2019 0
अयोध्या। बुधवार यानी आज पीएम मोदी पहली बार अयोध्या जिले का दौरा करेंगे। हालांकि, वह हनुमानगढ़ी मंदिर या अस्थायी राम…
नेट और जेएनयू

नेट और जेएनयू प्रवेश परीक्षाओं की आवेदन 30 अप्रैल तक तिथि बढ़ी

Posted by - March 30, 2020 0
नई दिल्ली। राष्ट्रीय टेस्टिंग एजेंसी ने कोरोना महामारी को देखते हुए विश्वविद्यालय अनुदान आयाेग (यूजीसी) राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा और जवाहरलाल…
फिल्म 'गुलाबो-सिताबो'

अमिताभ-आयुष्मान की फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ का ट्रेलर रिलीज

Posted by - May 23, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘गुलाबो-सिताबो’ का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है।कोरोना वायरस…

अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली पहली महिला की यादों में खोए उसके पिता

Posted by - October 24, 2019 0
नई दिल्ली। अंतरिक्ष में उड़ान भरने वाली भारतीय मूल की पहली महिला कल्पना चावला के पिता बनारसी लाल चावला अपनी…