Laddu Prasadam

काशी विश्वनाथ धाम में अब मिलेगा मिलेट्स से बना लड्डू प्रसादम्

394 0

वाराणसी। बाबा विश्वनाथ की नगरी काशी से निकली हुई बात पूरी दुनिया में पहुँचती है। श्री काशी विश्वनाथ धाम (Kashi Vishwanath Dham) से दिया गया सन्देश विश्वभर में फैले सनातनी मानते हैं। योगी सरकार की पहल पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में अब मोटे अनाज (मिलेट्स) का चढ़ा हुआ लड्डू प्रसादम् (Laddu Prasadam) के रूप में बिकने लगा है।

बता दें कि सन् 2023 को संयुक्त राष्ट्र संघ ‘मोटे अनाज दिवस’ के रूप में मनाने की घोषणा कर चुका है। मिलेटस कई तरह के पोषक तत्वों से युक्त होता है, जिसे खाने की अपील प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया से कर रहे हैं।

श्रीअन्न प्रसादम् के नाम से बिकेगा लड्डू प्रसाद (Laddu Prasadam) 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मोटे अनाज का नाम श्री अन्न करते हुए इसके पोषण तत्वों के कारण लोगों से इसे अपने थाली में शामिल करने की अपील पहले ही कर चुके है। वहीं, प्रदेश की योगी साकार ने भी इसे बढ़ावा देने के लिए बजट में इसके लिए अलग से प्रावधान किया है। योगी सरकार के निर्देश पर श्रीअन्न से बने प्रसाद की बिक्री श्री काशी विश्वनाथ धाम में शुरू कर दी गयी है।

मुख्य विकास अधिकारी हिमांशु नागपाल ने बताया कि स्वयं सहायता समूह की महिलाओं से मिलेट्स का श्रीकाशी विश्वनाथ धाम के लिए प्रसाद बनवाया गया है, जिसका नाम श्रीअन्न प्रसादम् है। मोटे अनाज से बने प्रसाद की बिक्री धाम से शुरू की गई है।

प्रसादम् की शुद्धता का विशेष ध्यान

स्वतः रोजगार उपायुक्त दिलीप सोनकर ने बताया कि पहले से श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के लिए राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से जुडी स्वयं सहायता समूह की महिलाएं प्रसाद बना रही थीं। स्वयं सहायता समूह की महिलाएं अब श्री अन्न प्रसादम् भी बना रही हैं। इसकी कीमत पहले से विक्रय किये जा रहे प्रसाद के बराबर ही है। श्री अन्न प्रसादम् की शुद्धता का विशेष ध्यान रखा गया है।

प्रसादम् (Laddu Prasadam) में शुद्ध घी और खोआ का भी स्वाद

श्री अन्न प्रसादम् बना रही स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष सुनीता जायसवाल ने बताया कि बाजरा, गुड़, तिल, काजू, बादाम, शुद्ध घी, खोआ से श्री अन्न प्रसादम् बनाया जा रहा है। अभी 100 व 200 ग्राम के लड्डू के पैकेट बाबा के दरबार में प्रसाद स्वरुप बिक्री के लिए रखा गया है।

Related Post

CM Yogi targeted Priyanka Gandhi Vadra without naming her

कांग्रेस नेता फिलीस्तीन का बैग लेकर घूम रहीं, हम नौजवानों को इजराइल भेज रहेः सीएम योगी

Posted by - December 17, 2024 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विधानसभा के शीतकालीन सत्र में मंगलवार को अपने वक्तव्य के दौरान कई बार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार 

उत्तर प्रदेश की राजधानी में गांजा तस्कर हुए गिरफ्तार 

Posted by - March 30, 2021 0
राजधानी के थाना आशियाना व कैंट में एनडीपीएस एक्ट में दर्ज मुकदमे के फरार वांछित अभियुक्त अंतर्जनपदीय गांजा तस्कर को  नगराम पुलिस द्वारा सोमवार शाम  चार किलो 100 ग्राम गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया है। इंस्पेक्टर नगराम के अनुसार गिरफ्तार आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। प्रभारी निरीक्षक थाना नगराम मोहम्मद अशरफ ने बताया कि शाह मोहम्मदपुर अपैया निवासी  विनीत कुमार जायसवाल गांजा का अंतर्जनपदीय तस्कर है। इसके विरुद्ध राज्य के विभिन्न जनपदों में मुकदमे पंजीकृत हैं। पूर्व में भी उसके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद हो चुका है।  वर्ष 2015 में इसे उन्नाव के सोहरामऊ थाने में 50 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया गया था। वर्ष 2016 में अभियुक्त विनीत जायसवाल व इसके गिरोह के सदस्यों को  जनपद कौशांबी  के थाना पूरामुफ्ती  में 868 किलो गांजा के साथ व इसी वर्ष  कौशांबी के ही थाना सैनी में 1432 किलो गांजा के साथ  गिरफ्तार किया गया था। सड़क हादसों में आधा दर्जन की हुई मौत वर्ष 2018  में नारकोटिक्स सेल लखनऊ द्वारा विनीत जायसवाल व इसके गैंग के सदस्यों को 40 किलो  गांजा के साथ गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कराया गया था। वर्ष 2020 में राजधानी के थाना आशियाना व थाना कैंट में एनडीपीएस एक्ट के दर्ज मुकदमे में आरोपी विनीत जायसवाल फरार चल रहा था जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस आयुक्त लखनऊ व पुलिस उपायुक्त दक्षिणी द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए थे। नगराम पुलिस द्वारा काफी दिनों से इसकी गिरफ्तारी के लिए प्रयास किए जा रहे थे, सोमवार की शाम उप निरीक्षक राजेश कुमार यादव, उमाशंकर सिंह सिपाही राजीव पांडे अंबिकेश तिवारी व मोहम्मद याकूब द्वारा नगराम पेट्रोल पंप के पास नहर पुलिया से आगे विनीत जायसवाल को अवैध गांजे के साथ दबोच लिया गया। वजन करने पर गांजे का वजन चार किलो 100 ग्राम निकला। आरोपी युवक को पकड़ कर थाने लाया गया जहां पूछताछ करने पर आरोपी विनीत कुमार जायसवाल ने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए बताया कि वह मध्य प्रदेश, बिहार, आंध्र प्रदेश व नेपाल से अवैध गांजे की तस्करी कर आसपास के जिलों में सप्लाई करता है। अभियुक्त अवैध रूप से गांजे की तस्करी व बिक्री करने का अ•यस्त अपराधी है तथा नगराम थाने का प्रचलित हिस्ट्रीशीटर है इसके परिवार में भाई जितेंद्र कुमार जायसवाल व मां चंद्रावती जायसवाल अवैध गांजा तस्करी में संलिप्त रहती हैं। इसके द्वारा अवैध गांजा की तस्करी से अर्जित की गई दौलत से बनाई गई संपत्ति का पता लगाया जा रहा है।  
Transformers

योगी सरकार की सख्ती का असर, ट्रांसफार्मर क्षतिग्रस्तता में अभूतपूर्व गिरावट

Posted by - June 13, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विद्युत आपूर्ति की विश्वसनीयता बढ़ाने की दिशा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा अब…
बेसिक शिक्षा मंत्री डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी

UP के स्कूलों में कल से 50 फीसदी बच्चों के आने की अनुमति: बेसिक शिक्षा मंत्री

Posted by - February 28, 2021 0
गोरखपुर। यूपी के बेसिक शिक्षा मंत्री (Basic Education Minister) डॉ. सतीश चंद्र द्विवेदी (Dr. Satish Chandra Dwivedi) रविवार को दीनदयाल…