CM Dhami

खेलोगे, कूदोगे बनोगे नवाब और लाजवाब: धामी

290 0

हरिद्वार। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि खेलों से व्यक्ति का चहुंमुखी विकास होता है। उन्होंने कहा पुराने जमाने में लोग खेलों को महत्व नहीं देते थे। लोगों का मानना था कि पढ़ोगे लिखोगे बनोगे नवाब, लेकिन वर्तमान समय में लोगों की धारना पूरी तरह से बदल गई है और लोक पूरी तरह समर्पित होकर खेलों पर ध्यान दे रहे हैं। वर्तमान में लोगों का मानना है कि खेलोगे कूदोगे तो बनोगे, नवाब और लाजवाब।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि मोदी सरकार ने अपने शासनकाल में लोगों की धारणा को पूरी तरह से बदल दिया है। अब खेलों के प्रति लोगों में रुचि बढ़ी है और सरकार की ओर से खेलों के विकास पर ध्यान दिया जा रहा है। चयन में पूरी तरह से पारदर्शिता बरती जा रही है। इससे प्रतिभाओं को सामने आने का अवसर मिल रहा है।

मुख्यमंत्री धामी (CM Dhami) ने ऑल इंडिया बास्केटबॉल टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आने वाले समय में उत्तराखंड में और भी राष्ट्रीय स्तर की बास्केटबॉल प्रतियोगिता आयोजित किए जाएंगे, जिनमें उन्हें दोबारा अपनी प्रतिभा का नाम प्रदर्शन करने का मौका मिलेगा। हारी टीम को जीतने का और जीती हुई टीम को अपनी प्रतिष्ठा बचाने का दबाव रहेगा।

मुख्यमंत्रत्री (CM Dhami) ने जिला बास्केटबॉल एसोसिएशन के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि जल्दी हरिद्वार में बॉस्केटबॉल कोर्ट बनाने की कार्रवाई शुरू की जाएगी। इसके लिए भूमि चयन की प्रक्रिया शुरू की जायेगी।

नगर विधायक मदन कौशिक ने भी अपनी शुभकामनाएं देते हुए कहा कि केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार खेलों के प्रति समर्पित पर कार्य कर रही है। निश्चित तौर पर खिलाड़ियों को इसका फायदा मिल रहा है। रानीपुर विधायक आदेश चौहान ने कहा कि हरिद्वार में ऑल इंडिया इन्विटेशनल बास्केटबॉल मेन्स टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हैं।

Related Post

Kartik Swami Temple

दक्षिण भारत से 151 सदस्यों का दल पहुंचा कार्तिक स्वामी मंदिर

Posted by - May 16, 2023 0
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड पर्यटन विकास द्वारा जनपद के क्रौंच पर्वत में स्थित कार्तिकेय स्वामी मंदिर ( Kartik Swami Temple) में भव्य…

अगर किसान गुंडे हैं तो किसानों द्वारा उगाया अनाज खाना बंद करें लेखी- किसान नेता कक्का

Posted by - July 22, 2021 0
किसानों के विरोध प्रदर्शन के बीच कृषी मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने फिर बातचीत के जरिए समाधान निकालने पर जोर…
arvind jejariwal in meeruth kisan panchayat

किसान महापंचायत में केजरीवाल ने कहा, किसानों के लिए डेथ वारंट हैं ये तीनों कृषि कानून

Posted by - February 28, 2021 0
मेरठ। किसान महापंचायत में पहुंचे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Delhi CM Kejariwal ) ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला…