Sumersagar Tal

चौपाटी की तरह विकसित होगा सुमेरसागर ताल

358 0

गोरखपुर। रामगढ़ताल और राप्ती नदी के सुन्दरीकृत घाटों से पर्यटन के नक्शे पर चमक रहे महानगर को एक और पिकनिक स्पॉट (Picnic Spot) की सौगात मिलने वाली है। सैर सपाटे और मनोरंजन का यह केंद्र शहर की आबादी के बीच होगा। नए पिकनिक स्पॉट के रूप में सुमेरसागर ताल (Sumersagar Tal) का 27 करोड़ रुपये से कायाकल्प होगा।

योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) के मुख्यमंत्री बनने के बाद गोरखपुर की नई और चमकती हुई तस्वीर देखने को मिल रही है। यहां का रामगढ़ताल पर्यटन का नया केंद्र बन चुका है। अन्य नैसर्गिक जलाशयों को भी निखारा जा रहा है। इस बीच गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) ने महानगर के हृदय स्थल विजय चौराहा से धर्मशाला बाजार के बीच स्थित और 18.5 एकड़ में फैले सुमेरसागर ताल को पर्यटक स्थल के रूप में विकसित करने की पहल की है। पूर्व में यह ताल अतिक्रमण की चपेट में था। जीडीए ने जिला प्रशासन के सहयोग से इसे अतिक्रमण मुक्त कराया है।

जॉगिंग ट्रैक, फूड कोर्ट और भी बहुत कुछ

जीडीए की तरफ से बनाए गए प्रस्ताव के मुताबिक सुमेरसागर ताल (Sumersagar Tal) को प्राकृतिक स्वरूप देने के साथ इसके किनारे जॉगिंग ट्रैक, पार्किंग, फूड कोर्ट, म्यूजिकल फाउंटेन, स्मार्ट लिंक रोड, खूबसूरत लाइटिंग और लोगों के बैठने के लिए बेंच की व्यवस्था होगी। ताल के मुख्य स्वरूप को दोबारा बहाल करने को इसे और गहरा किया जाएगा। ताल के किनारों को कटान से सुरक्षित करने के लिए पक्का नाला बनाया जाएगा ताकि गंदा पानी ताल के अंदर न जाने पाए। आसपास के लगभग आधा दर्जन मोहल्लों में जलभराव रोकने के लिए विजय चौराहा और धर्मशाला बाजार की तरफ से आने वाले नालों के गंदे पानी को रोककर वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। ताल को इस प्रकार विकसित किया जाएगा कि उसकी जल संचयन क्षमता बढ़ाते हुए भूगर्भ जल स्तर को बरकरार रखने में मदद मिले।

ताल के किनारे विकसित होगा पार्क

आसपास का क्षेत्र हरा भरा और सुंदर दिखने का भी प्रबंध होगा। सुमेरसागर ताल (Sumersagar Tal) के किनारे पार्क विकसित होगा। यही नहीं, चौपाटी की तर्ज पर फूड कोर्ट विकसित करने को हाट भी बनेगा। यहां शहर की मशहूर खाद्य सामग्रियों का जायका उपलब्ध होगा। ताल के किनारे टहलने के लिए पाथ-वे बनेगा। आने वाले लोगों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए लगभग 400 वाहनों की पार्किंग की सुविधा होगी। रामगढ़ताल के बाद महानगर को दूसरा चौपाटी देने के लिए जीडीए ने लगभग 27 करोड़ रुपये का प्रस्ताव तैयार किया है।

बोले जानकार

वन्यजीव एवं पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में सक्रिय संस्था हेरिटेज फाउंडेशन की संरक्षिका डॉ अनिता अग्रवाल ने गोरखपुर विकास प्राधिकरण की इस पहल की सराहना करते हुए दूसरों के लिए भी अनुकरणीय बताया है। उम्मीद जताई है कि जल्द ही इस दिशा में काम शुरू हो जाएगा। सदर सांसद फिल्म अभिनेता रवि किशन ने भी जीडीए के इस पहल की सराहना की है।

जीडीए उपाध्यक्ष ने कहा

जीडीए उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह तंवर का कहना है कि सुमेरसागर ताल के सौंदर्यीकरण से शहरवासियों को रामगढ़ताल नौकायन के बाद एक और महत्वपूर्ण पर्यटन स्थल देने का प्रयास किया जा रहा है।

Related Post

एकेटीयू स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2019 में नंबर 1

एकेटीयू स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2019 में देश का नंबर 1 संस्थान

Posted by - December 3, 2019 0
लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय ने स्वच्छ कैंपस रैंकिंग 2019 ऑफ़ हायर एजुकेशनल इंस्टीट्यूशन्स में पूरे देश में…
cm yogi

सीएम योगी ने दोहराया ‘विकसित यूपी’ का अपना संकल्प, कहा- विपक्ष करे सार्थक चर्चा, सरकार सभी प्रश्नों का देगी जवाब

Posted by - August 11, 2025 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र 2025 की शुरुआत से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को…

पंचायत चुनाव में न होने पाए हिंसा, जानें क्या है प्रशासन का फुल प्रूफ प्‍लान

Posted by - February 19, 2021 0
गोरखपुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों (UP Panchayat Election) के लिए डीएम की अध्यक्षता में गठित चार सदस्यीय टीम दो मार्च को सीटों…