CM Yogi

सीएम योगी और राज्यपाल ने पुष्प एवं शाकभाजी प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

396 0

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल (Anandiben Patel) ने शुक्रवार को राजभवन प्रांगण में शुक्रवार को शाकभाजी एवं पुष्प प्रदर्शनी का शुभारम्भ किया।

इस अवसर पर उन्होंने स्मारिका का विमोचन किया। इसके बाद उत्कृष्ट खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया।

राजभवन में राम मंिदर का माडल

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि शाकभाजी की खेती में किसान अधिक कमाई कर सकते हैं। यहां ऐसे किसान भी मौजूद हैं जिन्होंने एक हेक्टेयर में 19 लाख रुपये की कमाई की है। यह सामान्य बात नहीं है। कृषि जीडीपी में भी हमारे किसानों का बड़ा योगदान है।

राजभवन में पुष्प प्रदर्शनी

उप्र कृषि प्रधान राज्य है। प्रदेश के पास देश की 11 फीसदी कृषि योग्य भूमि है। अन्न की पैदावार देश का 20 फीसदी है।

प्रदर्शनी में योगी

यह प्रदर्शनी किसानों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर है। उद्यान विभाग को धन्यवाद और राज्यपाल का हृदय से आभार एवं अभिनंदन करता हूं।

राजभवन में पुष्प प्रदर्शनी

उल्लेखनीय है कि यह प्रदर्शनी राजभवन में हर साल लगाई जाती है। तीन दिवसीय प्रदर्शनी के पहले दिन मदन पाण्डेय, पुष्पेन्द्र सिंह, रमन सिंह, जयदेव सिंह, सुमन देवी, सुधीर कुमार, कु. ईशा, भगवत किशोर, विश्वनाथ यादव जैसे प्रगतिशील किसानों को सम्मानित किया गया। इस अवसर पर राजभवन और शासन के अधिकारी व अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Post

cm yogi

योगी ने की नौ देव विग्रहों की प्राण प्रतिष्ठा, और समृद्ध हुआ गोरक्षपीठ का देवलोक

Posted by - May 21, 2023 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री एवं गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के कर कमलों से विधि विधान पूर्वक नौ नवीन मंदिरों में देव…

बंगाल : भाजपा विधायक तन्मय टीएमसी में शामिल, कहा- बदले की राजनीति करती है भाजपा

Posted by - August 30, 2021 0
पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं, पार्टी के भीतर टूट…
AK Sharma

एक माह में विद्युत विभाग के दोषी कर्मियों पर हुई सख्त कार्रवाई: एके शर्मा

Posted by - September 24, 2023 0
लखनऊ। ऊर्जा एवं नगर विकास मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma)  प्रदेश में विद्युत व्यवस्था के सुधार एवं आपूर्ति को लेकर बहुत…

एडीआर की रिपोर्ट में खुलासा, दूसरी पार्टियों को मिले कुल चंदे से तीन गुना अधिक भाजपा को मिला

Posted by - August 7, 2021 0
केंद्र की सत्ता एवं कई राज्यों की सत्ता में कबिज भाजपा को 2019-20 में 785.77 करोड़ रुपए चंदा मिला है,…