CM Dhami

पर्वतीय जनपदों के लिए सहकारिता के क्षेत्र में और प्रयासों की जरूरत: सीएम धामी

417 0

देहरादून। मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि पर्वतीय जनपदों में लोगों की आजीविका बढ़ाने के लिए सहकारिता के क्षेत्र में और प्रयासों की जरूरत है। एक जैसी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए मिश्रित लोन लेने की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए।

मंगलवार को सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उत्तराखण्ड राज्य सहकारी बैंकों की बैठक के दौरान अधिकारियों को यह निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि लोगों की आजीविका को बढ़ाने के लिए राज्य में आर्थिक गतिविधियों को बढ़ाने के लिए कलस्टर आधारित अप्रोच पर अधिक ध्यान दिया जाए। पर्वतीय जनपदों में सहकारिता आधारित कार्यों को तेजी से बढ़ाने की आवश्यकता है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने कहा कि राज्य में मोटे अनाजों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएं। इसके लिए लोगों को प्रोत्साहित किया जाये। आम जन को सरकारी योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। सहकारी बैंकों के माध्यम से लोन की प्रक्रियाओं के सरलीकरण की दिशा में विशेष ध्यान दिया जाए। सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं की आम जन को गोष्ठियों एवं कैम्प के माध्यम से जानकारी दी जाये।

सहकारिता मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि पिछले 5 सालों में राज्य के सहकारी बैंकों में एनपीए में तेजी से कमी की गई है। 5 साल पहले एनपीए लगभग 20 प्रतिशत था, जो अब घटकर 3.81 प्रतिशत है। सहकारी बैंकों के माध्यम से मोबाइल बैंकिंग की सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। राज्य में सभी पैक्स का कंप्यूटराइजेशन का कार्य पूर्ण किया जा चुका है। सहकारी बैंकों में आईबीपीएस के माध्यम से भर्तियां की जा रही हैं।

सीएम धामी ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

बैठक में सचिव आर.मीनाक्षी सुंदरम, बी.वी.आर.सी पुरुषोत्तम, अपर निबंधक सहकारिता ईरा उप्रेती, एमडी सहकारिता नीरज बेलवाल एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Mamta Banerjee

ममता बनर्जी ने निर्वाचन आयोग पर उठाए सवाल, अदालत जाने की दी धमकी

Posted by - April 1, 2021 0
नंदीग्राम। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamta Banerjee) ने नंदीग्राम निर्वाचन क्षेत्र में छिटपुट हिंसा की घटनाओं के बीच…
CM Vishnu Dev Sai

विष्णुदेव साय ने ITBP कैंप में जवानों से की मुलाकात, वीरता को किया नमन

Posted by - May 16, 2025 0
सीतागांव। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vishnudev Sai) ने शुक्रवार को सीतागांव स्थित भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (ITBP) कैंप का दौरा किया।…
yogi

सीएम योगी एवं सीएम धामी ने भागीरथी पर्यटक आवास का किया लोकार्पण

Posted by - May 5, 2022 0
हरिद्वार। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री  योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) एवं उत्तराखण्ड के मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने गुरूवार को…