CM Dhami

समिति की आख्या मिलते ही लागू की जाएगी UCC: धामी

314 0

देहरादून। उच्चतम न्यायालय के समान नागरिक संहिता कानून पर दिये निर्णय का मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने स्वागत किया है। न्यायालय ने कहा है कि उत्तराखंड की सरकार ने जो समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए जो समिति गठित की है, वह अपना काम संविधान के दायरे में कर रही है।

उच्चतम न्यायालय ने उत्तराखंड एवं गुजरात में समान नागरिक संहिता कानून बनाये जाने के लिए समितियां गठित किए जाने के निर्णय को चुनौती देने वाली जनहित याचिका पर विचार करने से मना कर दिया।

मुख्य न्यायमूर्ति डीवाई चंद्रचूड़ और न्यायमूर्ति पीएस नरसिम्हा की पीठ ने इस मामले पर कहा है कि अनूप बर्णवाल और अन्य लोगों की याचिका में दम नहीं है, इसलिए यह विचारणीय नहीं है। उन्होंने कहा है कि राज्यों द्वारा इस बारे में बनाई गई समितियों के बारे में संविधान के दायरे से बाहर जाकर चुनौती नहीं दी जा सकती।

महिला आरक्षण बिल स्वीकृत करने पर सीएम धामी ने राज्यपाल का जताया आभार

दूसरी ओर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने मंगलवार को कहा कि वह उच्चतम न्यायालय के विद्वान न्यायाधीशों के निर्णय का स्वागत करते हैं। उत्तराखंड सरकार ने समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए जो समिति गठित की है वह अपना काम संविधान के दायरे में कर रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि हम समिति के सुझाव प्राप्त होते ही इसी वर्ष समान नागरिक संहिता लागू कर देंगे।

Related Post

Bandaru Dattatreya

रैडक्रास सोसायटी के सभी स्वयंसेवक बिना किसी भेदभाव के सच्चे दिल से निभाए अपना दायित्व

Posted by - May 8, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय (Bandaru Dattatreya ) ने कहा कि समाज में रह रहे दीन-दुखी, जरूरतमंद, बेसहारा, गरीब…
19 Naxalites arrested

अबूझमाड़ के जंगल में जवानों की बड़ी कामयाबी, मुठभेड़ में 5 नक्सली ढेर

Posted by - July 3, 2024 0
नारायणपुर। छत्तीसगढ़-महाराष्ट्र सीमा पर जवानों और नक्सलियों के बीच अबूझमाड़ के जंगल में मंगलवार सुबह हुई शुरू हुई मुठभेड़ (Abujhmad…
CM Vidhnudev Sai

कांग्रेस पार्टी से देश की जनता का उठ चुका है विश्वास: CM विष्णुदेव साय

Posted by - April 10, 2024 0
डिंडौरी। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय (CM Vidhnudev Sai ) ने बुधवार को जिले के करंजिया जनपद अंतर्गत ग्राम गोपालपुर…
CM Dhami

राज्यपाल व सीएम ने सराहा ओपन यूनिवर्सिटी का कांसैप्ट

Posted by - December 28, 2023 0
हल्द्वानी/ देहरादून: उत्तराखंड मुक्त विश्वविद्यालय के अष्टम दीक्षांत समरोह में राज्यपाल (रि.) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM…