CM Dhami

चिन्हित राज्य आंदोलनकारी के दल ने सीएम धामी को सौंपा पत्र

363 0

देहरादून। चिह्नित राज्य आन्दोलनकारी राजेन्द्र शाह के नेतृत्व में प्रमुख राज्य निर्माण आंदोलनकारियों के एक प्रतिनिधिमंडल ने आज मुख्यमंत्री (CM Dhami)  से मुलाकात कर पत्र सौंपा। इस दौरान राज्य निर्माण आंदोलन में शामिल आन्दोलनकारियों का शीघ्र चिन्हीकरण कर उन्हें पहचान पत्र निर्गत किये जाने की मांग की।

प्रतिनिधिमण्डल ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) को बताया कि राज्य निर्माण आन्दोलन में शामिल आन्दोलनकारियों के चिह्नीकरण से सम्बन्धित सभी जिलाधिकारियों की ओर से रिपोर्ट शासन को भेजने के उपरान्त भी आन्दोलनकारियों को पहचान पत्र निर्गत नहीं हो पा रहे हैं। इसके चलते आक्रोश पनप रहा है। प्रतिनिधिमंडल ने कहा कि आज इन आन्दोलनकारियों की राज्य प्राप्ति के उपरान्त 22 वर्ष के पश्चात भी घोर उपेक्षा हो रही है।

मुख्यमंत्री (CM Dhami) ने राज्य निर्माण आंदोलनकारी प्रतिनिधिमंडल को आश्वासन दिया कि संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर शीघ्र ही उनकी मांग का निस्तारण करने की कोशिश की जायेगी।

मुख्य सचिव ने असुरक्षित भवनों को ध्वस्त करने के दिए निर्देश

प्रतिनिधिमंडल में अग्रणी राज्य निर्माण आंदोलनकारी राजेन्द्र शाह के अलावा प्रमुख राज्य आन्दोलनकारी मनमोहन सिंह,देव सिंह रावत,अनिल पन्त व रविन्द्र चौहान शामिल थे।

Related Post

CM Dhami gave the message of cleanliness by sweeping.

मुख्यमंत्री ने स्वच्छता अभियान के तहत झाड़ू लगाकर दिया स्वच्छता का संदेश

Posted by - September 17, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को स्वच्छ उत्सव-2025 कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने…
CM Vishnudev

छत्तीसगढ़ की उद्योग नीत‍ि से उद्योगपत‍ि प्रभाव‍ित, करेंगे न‍िवेश: CM साय

Posted by - December 24, 2024 0
रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने मंगलवार को आईएएनएस के साथ बातचीत की। इस दौरान उन्‍होंने…

केरल के सबरीमाला मंदिर मामले से जुड़े मुद्दों पर आज से शुरू हुई सुनवाई

Posted by - January 13, 2020 0
नई दिल्ली। आज सोमवार को मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) एसए बोबडे के नेतृत्व वाली नौ सदस्यीय संवैधानिक पीठ ने केरल के…
Kailash Gahtodi

पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायकी छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम ने जताया शोक

Posted by - May 3, 2024 0
देहरादून। भाजपा नेता कैलाश गहतोड़ी (Kailash Gahtodi) का शुक्रवार को सुबह निधन हो गया। देहरादून अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस…